मंगलवार, अप्रैल 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ धाम यात्रा : हेली कंपनियों एवं होटल व्यवसायी द्वारा सफाई पर न रखने पर 87 हजार 09 सौ रूपये का चालान

शेयर करें !
posted on : जून 6, 2024 5:26 अपराह्न
  • जिलाधिकारी सौरभ गहरवार द्वारा गुरुवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग फाटा क्षेत्रांतर्गत लिया गया यात्रा एवं सफाई व्यवस्थाओं का जायजा
रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार निरंतर धरातल पर व्यवस्थाओं को अवलोकन कर सुधार करवा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा आज गुरुवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित विभिन्न हेली कंपनियों के हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा, अभिलेखों एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वच्छता व्यवस्थाओं में लापरवाही पर विभिन्न संस्थानों पर 87900 रुपए का चालान किया गया। जिसमें अलग- अलग कार्रवाई के अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा 10400, सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा 52500 एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा 25 हजार रुपए का चालान किया गया।
फाटा में संचालित हेली कंपनी थुंबी एविएशन एवं ट्रांस भारत में उचित साफ-सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कंपनियों पर 45000 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। इसके साथ यात्रा मार्ग पर स्थित अन्य हेली कंपनियों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में संचालित विभिन्न होटल एवं रेस्तरां का भी निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। 16 होटल एवं रेस्तरां द्वारा आसपास सफाई न रखने एवं कूड़ा फैलाने पर 42,900 रूपए का चालान किया गया। जिसमें सर्वाधिक 20 हजार रूपए का चालान तुरिया हेली रिजार्ट एवं शिवाय इन होटल एवं रेस्तरां का 10 हजार रूपए का चालान किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी होटल संचालक एवं हेली कंपनियों के संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि यदि भविष्य में किसी भी होटल संचालक एवं हेली कंपनी द्वारा दोबारा स्वच्छता के मामलों में लापरवाही बरती गई या गंदगी फैलायी गई तो भारी अर्थदंड वसूलने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने सभी से सुगम व सुव्यवस्थित यात्रा संचालित करने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा।
मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा जिला आपाद प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा मार्ग में अति संवेदनशील क्षेत्रों में जो भी टेंट एवं फड़ लगाए गए हैं उनको बिना देरी के हटा दिया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा के चलते कोई भी अप्रिय घटना का शिकार न हो। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में उनके द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक अति संवेदनशील एवं संवेदनशील में लगाए गए टेंट एवं फड़ों को हटाए जाने के कार्रवाई निरंतर जारी है। उनके द्वारा पूरे यात्रा मार्ग पर ऐसे स्थलों की लगातार निगरानी कर लोगों को ऐसे किसी भी स्थान पर टेंट या कोई भी कारोबार न लगाने की सलाह भी दी जा रही है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, रूद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवाड़, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी, सेक्टर अधिकारी पेके शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन विष्णुगाड परियोजना पर गतिरोध बरकरार : ग्रामीणों-एनटीपीसी की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, छह दिन से काम ठप
  • प्रभावितों की चेतावनी : पांच दिनों में हो मांग पूरी, नहीं तो एनटीपीसी पर करेंगे तालाबंदी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंच बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
  • अप्रैल में लौटी कड़ाके की सर्दी : बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली में ताज़ा बर्फबारी, तैयारियों पर मौसम की मार
  • मोल्टा गांव के बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामला गरमाया
  • मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक
  • उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ने जंगलराज को भी दे दी मात – राजीव महर्षि
  • बंगाल का चुनावी रण : बनगांव में धुरंधर धामी को सुनने उमड़ा जनसैलाब, बोले – भाजपा आई तो भय और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम!
  • बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो, धामी को सुनने के लिए बनगांव में उमड़ा जनसैलाब, ममता सरकार पर साधा तीखा निशाना
  • शादी-विवाह समारोह में गैस सिलेंडर के लिए ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.