शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मतगणना कार्मिकों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2024 5:55 अपराह्न
हरिद्वार :  हरिद्वार  लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में किया गया। मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया जिसमे 125 मतगणना सुपरवाईजर, 138 मतगणना सहायक  व 149 माईक्रोआब्जर्बर की तैनाती की गयी। इसी तरह पोस्टल मतगणना हेतु 52 मतगणना सुपरवाईजर, 104 मतगणना सहायक व 52 माईक्रोआब्जर्बर की तैनाती की गई। मतगणना कार्मिकों के प्रथम रेंडमाईजेशन में कार्मिकों की तैनाती की गयी तथा द्वितीय रेंडमाईजेशन में मतगणना कार्मिकों को विधानसभा आवंटन होगा तथा तृतीय रेंडमाईजेशन में विधानसभावार मतगणना टेबल आवंटित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना विधानसभावार 92 (ई.वी.एम) टेबल रखी जायेगी तथा पोस्टल मतों की गणना 40 टेबलों में होगी।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, जिला शिक्षाधिकारी के. के. गुप्ता, अपर सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल, अरूणेश पैन्यूली, देवेन्द्र सिंह अधिकारी, युद्धवीर सिंह मौजूद थे। इसके पश्चात कलेक्ट्रट सभागर में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि मतगणना हेतु नियमानुसार अपने-अपने मतगणना निर्वाचन अभिकर्ता बनाएं तथा मतगणना में दौरान फार्म 17 की कॉपी भी ला सकते हैं जो कि मतदान समाप्ति पर निर्वाचन अभिकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने मतगणना हेतु अभिकर्ताओं के नामित करने के लिए जारी गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि ईटीबीपीएस की प्री काउंटिंग हेतु 30 टेबल, पोस्टल बैलेट की गणना हेतु रिटर्निंग ऑफिसर टेबल सहित 41 टेबल लगाई जाएंगी। ईवीएम की गणना हेतु विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर, झबरेड़ा,  पिरान कलियर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार, हरिद्वार ग्रामीण हेतु प्रति विधान सभा 8-8 ईवीएम गणना टेबल लगाई जाएंगी, भेल रानीपुर तथा ज्वालापुर के लिए 10-10 टेबल तथा धरमपुर, डोईवाला तथा ऋषिकेश में रिटर्निंग ऑफिसर टेबल सहित 15-15 टेबल लगाई जाएंगी। उन्होंने ईबीएम गणना चक्र के बारे में बताया कि विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर, मंगलौर की 17, डोईवाला की 14, ऋषिकेश की 13, हरिद्वार तथा खानपुर की 23-23, भेल रानीपुर तथा हरिद्वार ग्रामीण की 21, ज्वालापुर की 15, भगवानपुर की 20, झबरेड़ा की 19, पिरान कलियर तथा रुड़की की 18 चक्र में गणना की जाएगी।
बैठक में नोडल स्वीप प्रतीक जैन, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एल शाह, परियोजना निदेशक के.ए.तिवारी, ए.आरओ देवेश शाश्नी, अजयवीर सिंह, मनीष सिंह, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, प्रेमलाल, कुश्म चौहान, युक्ता मिश्रा, विजय देवराड़ी, वेद प्रकाश, गोपाल सिंह चौहान, नोडल सुरेश तोमर, बीजेपी के विमल कुमार, प्रतीक ध्यानी, कांग्रेस प्रदीप जगता, बीएसपी मौ0 युसुफ, निर्दलीय अवनीश कुमार, आशीष ध्यानी, पी.पी.एल. प्रत्याशी ललित कुमार, सुरेश पाल, अभिकर्ता देवराज मौजूद थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.