शुक्रवार, मई 9, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 दिनों में 04 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अब तक दर्शन

शेयर करें !
posted on : मई 27, 2024 6:08 अपराह्न
उत्तरकाशी : यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। इस बार रिकार्ड संख्या में इन दोनों धामों पर श्रद्धालुओं के आगमन का क्रम निरंतर जारी है। इस यात्राकाल में कपाट खुलने के सत्रह दिनों के अंदर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में  चार लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का आगमन हो चुका है।   यात्रा प्रारम्भ होने के सत्रह दिनों के भीतर धामों में पहुंचने वाले यात्रियों की तादाद पिछले साल की तुलना में इस बार गंगोत्री धाम में 39.55 प्रतिशत तथा यमुनोत्री धाम में 48.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में इस यात्रा काल में सत्रह दिनों के भीतर कुल 408837 यात्री पहुंचे हैं। यात्रा के शुरुआती सत्रह दिनों की तुलना करें तो  गंगोत्री धाम में वर्ष 2023 में  121007 तथा इस बार  200193 यात्री पहुंचे हैं। इस प्रकार गंगोत्री में इस बार  79186 यात्री ज्यादा आये हैं। यह आंकड़ा पिछले साल से 39.55 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह इस दौरान यमुनोत्री धाम में वर्ष 2023 में  106747 तथा इस बार 208644  यात्री पहुंचे । यमुनोत्री धाम में  में इस बार 101897 यात्री  ज्यादा आये हैं और यह बढ़ोतरी दर 48.84 प्रतिशत है।
दोनों धामों में इस बार वाहनों के आवागमन में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। शुरुआती सत्रह दिनों में गंगोत्री में इस बार  18030 तथा बीते साल 10883 वाहन आये थे। जबकि यमुनोत्री में इस बार  17036 तथा बीते साल 9131 वाहन यात्राकाल के प्रारंभिक सत्रह दिनों में आये थे। इस प्रकार तीर्थयात्रा पर आने वाले वाहनों की संख्या पिछले साल की तुलना में इस बार गंगोत्री में 39.64 प्रतिशत तथा यमुनोत्री में 46.40 प्रतिशत अधिक है।
इस बार रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्रियों व वाहनों के आवागमन के बावजूद बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते यात्रा सुरक्षित व सुव्यवस्थित  रूप से जारी है। यात्रा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी सुचारू बनी हुई है।  जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी और स्थलीय निरीक्षण में जुटे हुए हैं।  यात्रा संचालन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन के द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं और धामों के साथ ही यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में अधिकारियों को तैनात किया गया है।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी से बड़ी खबर : गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत की खबर, 7 लोग थे सवार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में युवाओं के हृदय स्वास्थ्य के लिए तीन दिवसीय जागरूकता अभियान, युवा अवस्था में बढ़ते ह्दय रोग के मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
  • राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मॉक ड्रिल की निगरानी, गृह सचिव और डीजीपी भी रहे मौजूद
  • केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक के बाद सीएम धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री
  • एनसीसी के लिए 25 कैडे्स का चयन
  • बदरीनाथ हाईवे पर ड्रोन से की जारी निगरानी – एसपी सर्वेश पंवार
  • आंतकियों पर सेना की कार्रवाई सराहनीय – शंकराचार्य
  • ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
  • बद्रीनाथ धाम की अब सुरक्षा करेगी आईआरबी
  • डीएम कर्मेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 15 जून से पहले बाढ़ चौकियां हों सक्रिय, प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.