शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चीफ जस्टिस ऋतु बाहरी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के किए दर्शन, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2024 8:15 अपराह्न

• चारधाम यात्रा के विषय में मंदिर समिति एवं जिले के शीर्ष अधिकारियों से की अनौपचारिक बातचीत।

केदारनाथ/बदरीनाथ:  उत्तराखंड उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश कुमारी ऋतु बाहरी ने आज पूर्वाह्न ग्यारह बजे भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन किये। मंदिर में जलाभिषेक किया। केदारनाथ में श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने समिति की ओर से मुख्य न्यायमूर्ति को प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवशंकर लिंग तीर्थ पुरोहित, सभी मंदिर समिति कर्मी मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ धाम से मुख्य न्यायाधीश अपराह्न डेढ़ बजे श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये तथा विष्णु सहस्रनाम पूजा संपन्न की। बदरीनाथ धाम के रावल मुख्य पुजारी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट ने पूजा संपन्न की। इस अवसर पर मुख्य न्यायमूर्ति ने जनकल्याण की कामना की।

 

कार्यालय सभागार में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने समिति की ओर से मुख्य न्यायाधीश को श्री बदरीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया यहां मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी भी मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने मंदिर समिति कार्यालय सभागार बदरीनाथ में जिले के शीर्ष प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों, मंदिर समिति पदाधिकारियों एवं अधिकारियों से यात्रा विषयक अनौपचारिक बातचीत की तथा यात्रा प्रबंध तथा तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान सुविधाओं- असुविधाओं को सिरे से खंगाला।

बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के रहने की क्षमता, मूलभूत यात्री सुविधाओं,विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, संचार, परिवहन,आवास, खाद्यान, दर्शन व्यवस्था धामों के मौसम आदि विषयों पर चर्चा की। उत्तराखंड चारधाम यात्रा का भी जिक्र किया खासकर श्री यमुनोत्री धाम की भौगोलिक स्थिति एवं यात्री वहन क्षमता तथा बदरीनाथ -श्री केदारनाथ सहित गंगोत्री यमुनोत्री में जबर्दस्त यात्रियों के प्रवाह तथा यात्रा हेतु जुटाई गयी तैयारियों पर अधिकारियों को सुना। गंगोत्री धाम का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने पूछा कि देश के किन प्रांतों के लोग श्री बदरीनाथ धाम अधिक संख्या में पहुंचते है।

अवगत कराया गया कि दक्षिण भारत का श्री बदरीनाथ- केदारनाथ से अधिक लगाव रहा है आदि गुरू शंकराचार्य की परंपरा के मुताबिक आज भी इन धामों में मुख्य पुजारी रावल केरल से बदरीनाथ में कर्नाटक से श्री केदारनाथ के रावल होते है। देश के सभी प्रांतों के लोग उत्तराखंड चारधाम पहुंचते है।

श्री बदरीनाथ में अधिक श्रद्धालु आते थे अब रोड कनैक्टिविटी, यात्री सुविधाओं से अब श्री केदारनाथ श्री यमुनोत्री में तीर्थयात्रियों का प्रवाह अधिक बढ़ा है। सरकार द्वारा संपूर्ण चारधाम में यात्री सुविधाओं में वृद्धि हुई है।यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हुई है मंदिर समितियों , जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित यात्रा से जुड़े सभी ऐजेंसियों का प्रयास है कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा सरलता- सुगमता से चले।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.