सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धार्मिक यात्राओं के दौरान पर्यावरण के संरक्षण का रखा जाना चाहिए विशेष ध्यान – डॉ. नंद किशोर हटवाल

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2024 8:10 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के  विकासखंड नंदानगर के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कालेज सितेल में गुरूवार को सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से चिपको नेता आलम सिंह बिष्ट की स्मृति में नंदा राजजात एक धार्मिक और साहसिक यात्रा विषय पर डॉ. नंद किशोर हटवाल ने व्याख्यान देते हुए कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान पर्यावरण के संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। 

उत्तराखंड की लोक संस्कृति के जानकार और प्रख्यात संस्कृति कर्मी डॉ. नंदकिशोर हटवाल ने छात्र-छात्राओं को नंदा राजजात के धार्मिक महत्व, इतिहास के साथ ही सभी पहलुओं की जानकारी दी और कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में आयोजित होने वाली इस यात्रा के दौरान धार्मिक पहलुओं के साथ ही हिमालय की संवेदनशीलता को भी ध्यान में रखना चाहिए। हमारे पूर्वजों नें हिमालय की धार्मिक तथा पर्यावरणीय महत्ता को ध्यान में रखते हुए उसकी पवित्रता को बनाये रखने के लिये इस क्षेत्र में यात्रा के दौरान मानवीय क्रियाकलापों को कई नियमों तथा लोकाचारों के माध्यम से प्रतिबंधित किया था, जिससे आज भी हमारे ये क्षेत्र संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के संक्षण के लिए नए कायदों के साथ पूर्वजों के अनुभवों और कार्यों से सीख लेनी चाहिए। तभी ये संपन्न इलाके बचे रहेंगे।

कार्यक्रम में सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि, हिमालय हमारी धार्मिक आस्था के साथ ही पर्यावरण का भी प्रमुख आधार है। मध्य हिमालय क्षेत्र में निरंतर बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वनाग्नि से जहां कई हेक्टेयर जंगल खाक हो गये हैं, वहीं कई जीव विलुप्त तथा कई विलुप्ति के कगार पहुंच गये हैं। हिमालय जो की जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध है अब वनाग्नि के कारण  वह भी नष्ट होने के कगार पर पहुंचने वाला है। यदि अभी संगठित होकर हमने इस सिलसिले को नही रोका तो निकट भाविष्य में हमें इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने होंगें और वो कितने भयावह होंगें हम  उसकी कल्पना भी नही कर सकते हैं।

इससे पूर्व व्याख्यान कार्यक्रम में चिपको नेता आलम सिंह बिष्ट जी को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प पुष्प अर्पित किये गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश गौड़ की अध्यक्षता में संचालित कार्यक्रम में  मंगला कोठियाल ने मुख्य वक्ता के कार्य और अनुभवों की जानकारी दी तथा कार्यक्रम का संचालन विनय सेमवाल ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में  अभिवावक संघ के अध्यक्ष यशपाल आर्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह,  यशवंत सिह, धीर सिंह, रमेश रावत, दमयंती रावत, विमला पंत, रेखा आदि ने अपने विचार रखे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.