posted on : अगस्त 27, 2021 5:52 अपराह्न
कोटद्वार। प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के द्वारा मुक्त विश्वविद्यालय में 56 पदों पर बगैर विज्ञप्ति के ही गुपचुप तरीेके से अपने चेहतों को नियुक्ति दिये जाने को लेकर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुपचुप ढंग से की नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच किये जाने एवं उच्च शिक्षा मंत्री को बर्खाश्त करने की मांग की है।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित तिराहे पर पुतला दहन करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि वर्तमान में जीरो टाॅलरेंश की बात करने वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, कहा कि वर्तमान में एक तरफ भाजपा सरकार बेरोजगारों को नौकरी दिये जाने नाम पर सिर्फ फार्म भरवा कर स्वप्न दिखा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह रावत मुक्त विश्वविद्यालय में गुपचुप तरीके से अपने चेहतों को नौकरी की बंदरबांट कर रहे है, जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश पनप रहा है. जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा गुपचुप तरीके से की गयी नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री को बर्खाश्त करने की मांग की है। कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारों के साथ लगातार छलावा करने में लगी हुई है। तथा साढे चार के कार्यकाल में एक भी बेरोजगार को रोजगार नहीं दे पायी है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महिला जिलाध्यक्ष गीता नेगी, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला चौहान, विधानसभा संयोजक/ अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, राजेन्द्र गुसाई, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विजय रावत, गोपाल सिंह गुसाई, महावीर सिंह रावत, नसीम अहमद, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, प्रकाश लखेडा, चंद्रमोहन सिंह रावत, कै. सतेन्द्र सिंह नेगी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, केशर सिंह चौहान, सूरज प्रकाश, वृजपाल सिंह नेगी, हरेन्द्र सिंह बिष्ट, सिराज हुसैन, सूरज प्रसाद कांति, प्रवीन सिंह रावत, जीतेन्द्र भाटिया, सुनील दत्त सेमवाल, सुनीता धस्माना, विजय नारायण सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, नरेन्द्र सिंह नेगी, चंन्द्रमोहन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।




