रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : पुलिस ने यमुनोत्री-गंगोत्री के लिए की SOP जारी, इन नियमों का करना होगा पालन

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2024 3:57 अपराह्न

उत्तरकाशी: यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। कुछ राहत भी नजर आ रही है। पुलिस और प्रशासन ने यात्रा से पहले जो तैयारियां करनी थी, उनको पूरा करने में कहीं ना कहीं कमी जरूर रह गई थी, जिसका असर यात्रा के शुरुआती दौर में नजर आया। हालांकि, अब व्यवस्थाएं कुछ दुरुस्त नजर आ रही हैं। यमुनोत्री-गंगोत्री में नई व्यवस्थाओं का असर भी दिख रहा है। उत्तरकाशी पुलिस ने यात्रा को लेकर SOP जारी की है। जिसके तहत अब रात आठ बजे के बाद किसी भी वाहन को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम नहीं जाने दिया जाएगा। रात 11 बजे के बाद यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, शाम पांच बजे बाद कोई भी यात्री जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए नहीं जा पाएगा।

पुलिस SOP

  1. डामटा, नौगांव, बडकोट, दोबाटा, खरादी व पालीगाड से श्री यमुनोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रात्रि 8 बजे के बाद आगे नहीं जाने दिया जायेगा।
  2. नगुण, उत्तरकाशी मुख्यालय, हीना, भटवाड़ी व गंगनानी से श्री गंगोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रात्रि 8 बजे के बाद आगे जाने नहीं दिया जाएगा।
  3. यमुनोत्री मार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी के मध्य (25 किमी) संकरे क्षेत्र में जाम की स्थिति से निपटने के लिए बडे वाहनों के लिए गेट सिस्टम लागू है, बडे वाहनों को रोक-रोक कर भेजा जायेगा। छोटे वाहन चलते रहेंगे।
  4. गंगोत्री मार्ग पर संकरे स्थानों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए गंगनानी से ड़बरानी (5 किलोमीटर), सुक्खी टॉप से झाला (7 किलोमीटर), तथा हर्षिल से लंका (14 किलोमीटर) वन वे किया गया है।
  5. श्री यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर सुबह 4 बजे से यात्रा का आवागमन शुरु हो जायेगा।
  6. यमुनोत्री के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी से श्रद्धालुओं को शाम 5 बजे के बाद यमुनोत्री धाम दर्शन हेतु नहीं भेजा जायेगा। इसके बाद डंडी-कंडी व घोडा-खच्चर भी प्रतिबंधित रहेगें।
  7. यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुचारु आवागम के लिए डंडी-कंडी व घोड़ा-खच्चर के लिये रोटेशन की व्यवस्था लागू है, भीड़ बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग (फोरेस्ट मार्ग) का प्रयोग किया जायेगा।
  8. धामों पर रात्रि 8-8.30 बजे मां गंगा व यमुना जी की आरती के उपरांत कोई भी श्रद्धालु अनावश्यक मंदिर परिसर में नहीं रहेगा।
  9. यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा (120), दोबाटा (50), खरादी (250), पालीगाड (500) जबकि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी (250), सोनगाड (200), हर्षिल (100), लंका (50) वाहनों के लिए होल्डिंग स्थान बनाये गये हैं, साथ ही सूचित करने हेतु लाउड हेलर की व्यवस्था की गयी है। उक्त स्थानों पर श्रद्वालुओं के लिए उचित व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।
  10. श्री गंगोत्री धाम जाने वाले श्रद्वालुओं के वाहनों को सूर्यास्त (सांय 7ः15 बजे) के बाद सोनगाड़ होल्डिंग प्वाईंट में रोका नहीं जाएगा। किसी भी होल्डिंग स्थान पर वाहनों को 2 घंटे से अधिक नहीं रोका जाएगा। धाम जाने वाले श्रद्वालुओं की सुविधानुसार होल्डिंग स्थानों को कस्बों तथा बाजार के निकट सुगम स्थान पर बनाया गया है।
  11. आपाताकालीन स्थिति में यात्रियों/श्रद्वालुओं को प्राथमिकता के आधार पर आकस्मिक सेवा स्थल तक जाने दिया जाएगा।
  12. प्रत्येक दिन प्रातः 05:00 बजे से यातायात व्यवस्था का आवागमन सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
  13. श्रद्वालुओं के सहायार्थ उत्तरकाशी पुलिस के हेल्प लाईन नं0 7455939993, 9410515153 व 112 जारी किए गये हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दे रहा वीडियोज अलार्म; चर्चित फिल्म “निखण्यां जोग” हुई OTT पर रिलीज़
  • टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर बूढ़ा केदार : आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम, जहां पांडवों को वृद्ध रूप में मिले थे भगवान शिव
  • जन सहभागिता से ही होगा पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • संस्कृत, संस्कृति और तकनीक का संगम; उत्तराखण्ड से दुनिया तक पहुंचेगी भारतीय ज्ञान परंपरा, दिल्ली में बनी कार्ययोजना
  • ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान, मुख्य सचिव ने स्वरोजगार मॉडलों का किया निरीक्षण
  • सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं में नहीं होनी चाहिए लापरवाही – मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, IPS, PPS और PCS अधिकारियों के तबादले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.