शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चार धाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले 29 निकायों की शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 17, 2024 11:49 अपराह्न

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चार धाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी 29 नगर निकायों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान नगर निकायों के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे। शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शहरी विकास निदेशालय में समीक्षा बैठक की। डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रम में क्यूआर कोड के जरिए खाली प्लास्टिक की बोतल ली जा रही है इसके बदले में 10 रुपए उन्हें दिया जा रहा है। डॉ अग्रवाल ने अन्य निकायों को इस तरह के अभिनव प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अभिनव प्रयोग करने वाले निकायों को निदेशालय की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

डॉ अग्रवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पर तैनात पर्यावरण मित्रों को अतिरिक्त गर्म वर्दी दी जाए। समीक्षा बैठक के दौरान गंगोत्री नगर निकाय द्वारा श्रद्धालुओं के स्नान के बाद छोड़े गए कपड़ों से दरी आदि बनाने का कार्य किया जा रहा है, की सराहना भी की। इस दौरान नगर निकाय ऋषिकेश व हरिद्वार में अपशिष्ट पूजन सामग्री से अगरबत्ती व धूपबत्ती बनाने के कार्य को भी सराहा। डॉ अग्रवाल ने सभी निकायों को निर्देशित करते हुए कहा कि निकाय अपने यहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के स्टॉल लगाने का अवसर दें, जिससे उनकी आजीविका में वृद्धि होगी। डॉ अग्रवाल ने सभी निकायों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने यहां तीन चरणों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सभी निकायों में पथ प्रकाश, रेन बसेरा, भोजन आदि की व्यवस्था पर्याप्त है इसके अलावा निकायों को अपनी तैयारी पूर्ण रखने के लिए कहा गया है उन्होंने सभी निकायों के अधिकारियों को 24 घंटे अपने फोन ऑन रखने के लिए भी कहा है। इस मौके पर प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु, निदेशक शहरी विकास नितिन भदोरिया, अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्र, सहायक निदेशक विनोद कुमार, आलोक अवयाल, सुनील कुमार राय, मनोज पांडेय, धर्मेंद्र द्विवेदी, भुवन चंद्र जोशी, प्रदीप कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सरकार आपके द्वार : न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला में अपर सचिव व एडीएम ने सुनीं जन समस्याएं, 80 प्रतिशत अनुदान पर 4 लाख के कृषि यंत्रों का वितरण, स्वर्णा जैविक बासमती संगठन हुआ सशक्त
  • मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन के लिए जिला प्रशासन व आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.