गुरूवार, जून 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीजीपी अभिनव कुमार ने चारधाम यात्रा के दौरान माइक्रो लेवल प्लानिंग को और अधिक बेहतर बनाने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2024 12:13 पूर्वाह्न

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा समस्त जनपद एवं परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आहूत कर चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत भीड़ प्रबन्धन व यातायात के सुगम परिचालन हेतु की गयी तैयारियों एवं उजागर हो रही चुनौतियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। पुलिस महानिदेशक द्वारा सुचारु एवं सुव्यवस्थित यातायात संचालन एवं भीड़ प्रबन्धन हेतु आपसी समन्वय व माइक्रो लेवल प्लानिंग को और अधिक बेहतर बनाने पर बल देते हुए विभिन्न निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है। इन दोनों प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए ही चारधाम यात्रा को सुचारु रुप से सम्पादित कराये जाने की प्लानिंग की जाये।

बाहरी राज्यों से चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों को फोन पर ही व्हाट्सएप/एसएमएस के माध्यम से चारधाम यात्रा बुलेटिन जिसमें धामों की दूरी, वर्तमान दिन में धामों पर मौजूद यात्रियों की संख्या, यातायात की स्थिति, चारों धामों के मौसम की अपडेट जानकारी, रास्तों में रुकने के स्थानों, आदि के बारे में यूजर फ्रेन्डली और उपयोगी प्रारूप में सूचना दी जाए। साथ ही चारों धामों के यात्रा मार्गों पर मुख्य-मुख्य स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले साईनेज बोर्ड लगाकर विभिन्न भाषाओं में यह जानकारी प्रसारित की जाए। सोशल मीडिया पर चार धाम के बारे में भ्रामक प्रचार करने वाले व्यक्तियों की सूची बनायी जाये। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी चारों धामों की निर्धारित क्षमता का वैज्ञानिक तरीके के अनुसार भी आंकलन कर लें। क्षमतानुसार ही यात्रियों को धामों की ओर भेजा जाये। चारों धामों की सुरक्षा हेतु बनायी गयी सुरक्षा स्कीम के अनुरुप कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। गंगोत्री एवं यमुनोत्री में कई स्थानों पर मार्ग संकरे होने के कारण बड़ी बसों के फंसने से जाम की स्थिति बनी रहती है। परिवहन विभाग के सहयोग से ऐसे बड़े वाहनों को रोककर यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था से धामों की ओर भेजने के सम्बन्ध में सार्थक प्रयास किये जाये। यातायात का दबाव बढ़ने पर यात्रियों को चिन्हित किये गये निर्धारित स्थानों पर रोके जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। ऐसे स्थान मुख्य कस्बों के पास हों। जहां उनको खाने, पीने, रहने एवं आवश्यक वस्तुओं की सुविधा उपलब्ध हो सके। केदारनाथ सहित चारों धामों में तैनात पुलिस बल का साप्ताहिक मेडिकल चेकअप कराया जाये। पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कुमाऊँ परिक्षेत्र में नैनीताल, कैंची धाम, जागेश्वर धाम आदि स्थानों हेतु भी यातायात प्लान बनाकर उसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाये।

बैठक में ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात, राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, सेंथिल अब्दुई कृष्ण राज एस0, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रो0/मार्ड0 पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/नोडल अधिकारी, चारधाम यातायात सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर अनुराग रावत ने पूरी की 10 किमी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
  • होटल कर्मचारी के बेटे पवन कुमार बने सहायक आयुक्त राज्य कर, पहले ही प्रयास में पास की उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी को दी श्रद्धांजलि; बताया शुचिता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक
  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • इंतजार खत्म! पर्यटकों के दीदार के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी
  • ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण और संस्कृति का संरक्षण हमारी शाश्वत जिम्मेदारी – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
  • उत्तराखण्ड : लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, संभाली तीनों सेनाओं की कमान
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, महिला कांग्रेस ने चितई गोल्ज्यू देवता के दरबार में लगाई गुहार
  • आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग
  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 जून 2026
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.