शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एचसीसी से बाहर किये गये श्रमिकों ने तहसील परिसर में दिया धरना, उपजिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

शेयर करें !
posted on : मई 11, 2024 11:04 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में एनटीपीसी की ओर से निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था एचसीसी की ओर से बिना नोटिस दिए श्रमिकों को बाहर निकाले जाने के विरोध में शुक्रवार को श्रमिकों ने जोशीमठ तहसील परिसर में सांकेतिक धरना देते हुए अपनी बहाली की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है।

गौरतलब है कि जनवरी 2023 में जोशीमठ में आयी भूधसाव की आपदा के बाद न्यायालय के आदेश के बाद एनटीपीसी के कार्य को रोक दिया गया था। जिसके जो बाद में भी जारी रही। जिसके बाद एचसीसी की ओर से काम नहीं तो वेतन नहीं के नाम पर श्रमिकों का वेतन रोक दिया गया और बाद में उन्हें बिना नोटिस दिए बाहर निकाल दिया। जिस पर श्रमिकों ने अपनी बहाली को लेकर लगातार पत्राचार भी किया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते एक अप्रैल को भी श्रमिकों की ओर से उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया लेकिन उनकी मांग पर कोई कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को श्रमिकों ने सांकेतिक धरना दिया।

एचसीसी से बाहर किये गये श्रमिम मनवर सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र लाल, आशीष खनेडा का कहना है कि एक साल से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हो रही है जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो उन्हें सम्पूर्ण क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर आन्दोलन करने को विवश होना पड़ेगा साथ ही एनटीपीसी के कार्य को रोकने के लिए भी बाध्य होना पड़ेगा। धरना देने वालों में मनवर सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र लाल, आशीष खनेड़ा, महावीर सिंह, हेमंत सिंह, मनोज लाल, भरतु लाल, विजय बहुगुणा आदि शामिल थे। श्रमिकों के धरने को समर्थन में सीपीएम माले के गढ़वाल सचिव अतुल सती भी शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.