रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : बोरिंग से मिल गया पानी, दूर होगी बड़कोट में पेयजल किल्लत – दीपक बिजल्वाण

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2024 7:34 अपराह्न

बड़कोट: जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण की मेहनत रंग लाई है। बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में लोगों को पानी की किल्लत से जल्द राहत मिलने वाली है। दीपक बिजल्वाण ने यात्रा मद से जल संस्थान को पिछले दिनों बोरिंग करने के लिए 20 लख रुपए उपलब्ध कराए थे। बोरिंग करने के बाद जल संस्थान को सफलता हाथ लगी है। जिस स्थान पर पानी के लिए बोरिंग की गई, वहां पर पानी मिल गया है। ऐसे में कुछ ही दिनों में नगर पालिका क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को जल संकट से उबारना है।

उनका कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट के लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा था। उसके समाधान के लिए उन्होंने पहले ही कहा था कि समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। आज जिस तरह से बोरिंग करके पानी मिल गया है, उसे जल्द मुख्य पेयजल लाइन से जोड़कर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

उनका कहना है कि बड़कोट नगर पालिका यमुनोत्री यात्रा का मुख्य पड़ाव है और यात्रा से पहले पानी का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में था। यही वजह थी कि उन्होंने यात्रा मद से 20 लख रुपये देने में देरी नहीं की। उन्होंने इस मसले पर राजनीति करने वालों को भी आड़े हाथों लिया।

उनका कहना है कि लोग समस्या के समाधान के बजाय राजनीति करने में मशगूल हैं। जबकि उनका लक्ष्य लोगों की समस्या का समाधान आज भी है और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जिन लोगों को यह लगता था कि दीपक विधायक बनने के बाद पुरोला क्षेत्र के लिए काम करेगा, आज उन लोगों को इस बात का जवाब मिल गया होगा।

दीपक ने अपने राजनीतिक विरोधियों को भी चेताया। उनका कहना है कि अगर उन्हें राजनीति ही करनी है तो वह स्वस्थ राजनीति करें। झूठ और लोगों को बरगलाने की राजनीतिक ज्यादा नहीं चलने वाली है। उनका कहना है कि जनता अब समझने लगी है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। कहा की नगरपालिका क्षेत्र बड़कोट हो या फिर चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़ की पेयजल समस्या का पूर्ण समाधान पहले ही कर चुके हैं। अब नगर पालिका बड़कोट की पंपिंग पेयजल योजना के लिए बहुत जल्द शासन स्तर पर सरकार से लंबित पेयजल योजना को शुरू करने का अनुरोध करेंगे। जरूरत पड़ने पर जन आंदोलन भी किया जाएगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दे रहा वीडियोज अलार्म; चर्चित फिल्म “निखण्यां जोग” हुई OTT पर रिलीज़
  • टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर बूढ़ा केदार : आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम, जहां पांडवों को वृद्ध रूप में मिले थे भगवान शिव
  • जन सहभागिता से ही होगा पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • संस्कृत, संस्कृति और तकनीक का संगम; उत्तराखण्ड से दुनिया तक पहुंचेगी भारतीय ज्ञान परंपरा, दिल्ली में बनी कार्ययोजना
  • ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान, मुख्य सचिव ने स्वरोजगार मॉडलों का किया निरीक्षण
  • सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं में नहीं होनी चाहिए लापरवाही – मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, IPS, PPS और PCS अधिकारियों के तबादले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.