गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी : आबादी की ओर बढ़ी जंगलों से धधकती आग, इंडोर स्टेडियम के हॉस्टल को लिया चपेट में

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2024 6:20 अपराह्न

पौड़ी। गढ़वाल जिले के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना की मदद ली जा रही है। गढ़वाल जिले में जंगलों में जगह जगह आग लगी हुई है। पौड़ी और श्रीनगर के आसपास भी आग भयावह रूप दिखा रही है। जंगलों की आग पौड़ी इंडोर स्टेडियम के हॉस्टल तक पहुँच गई, जिस कारण हॉस्टल में रखा छात्रों का काफी सामान जलकर खाक हो गया। छात्रों को स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने हॉस्टल से किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला।

उत्तराखण्ड में वनाग्नि का तांडव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।जंगलों में लगी आग को शांत करने में वन विभाग और प्रशासन से पसीने छूट रहे है।  यहीं कारण है कि अब फिर से वन विभाग को गढ़वाल के जंगलों में लगी आग को शांत करने के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड़ रही है, लेकिन समस्या ये है कि आग के कारण आसमान में धुआं ही धुआं छाया है, जिस कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. इसीलिए वायुसेना को एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ाने में दिक्कत हो रही है।

 

अधिकारियों का कहना है कि धुंध हटते ही वायुसेना एमआई-17 हेलीकॉप्टर से अपना मिशन शुरू करेगी। वायुसेना ने देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से दो बार उड़ान भरी थी। लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण दोनों बार हेलीकॉप्टर वापस सहस्त्रधारा हेलीपैड आ गया। बताया जा रहा है कि वायुसेना दो से तीन दिनों तक पौड़ी जिले में आग बुझाने का काम करेगी। आग के जंगलों से होते हुए आबादी के निकट पहुँचने का खतरा धीरे धीरे बढ़ने लगा है।

उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने कहा कि इतने वृहद स्तर पर आग का ना बुझ पाना दरअसल वन विभाग का पिछले कुछ समय से निष्क्रिय हो जाना ज्यादा है। उत्तराखण्ड  विकास पार्टी के सह सचिव सुनील रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में नेताओं की मनमानियाँ पूरी करने में ही वन विभाग विभागीय कार्यों में ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के जंगल में छह हजार पेड़ बिना अनुमति कट गये ऐसे में पहाड़ों में पेड़ों के साथ क्या किया होगा इसकी कल्पना मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि यह वन मंत्री की नाकामी है, वन मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रेन डांस
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुआ पहला माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने काॅर्डियोलाॅजी की पूरी टीम को दी बधाई
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हर घर तिरंगा के तहत देशभक्ति काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित
  • उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • कल्पेश्वर महादेव मंदिर में बारिश से नुकसान
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंपी, चंपत राय को क्लीन चिट
  • उत्तराखंड में 22 अगस्त तक बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.