शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दून मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में पिस्टल लेकर पहुंचे युवक, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2024 5:43 अपराह्न

देहरादून : दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की इमरजेंसी में उपचार को पहुंचे युवक ने पीजी चिकित्सक को पिस्टल दिखा दी। जिससे इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई। चिकित्सकों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।जबकि मुख्य आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से आक्रोशित पीजी चिकित्सकों ने काम बंद कर दिया। जिस कारण इमरजेंसी में करीब दो घंटा कामकाज बंद रहा। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर काम वापस शुरू किया। चिकित्सकों ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता न होने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

रविवार की शाम इमरजेंसी में मेडिसिन पीजी चिकित्सक डा आमिर, सर्जरी के पीजी चिकित्सक डा मयंक और जूनियर रेजिडेंट डा उबेद की ड्यूटी थी। इस दौरान दो युवक दर्द की शिकायत लेकर सीधे ट्रायज एरिया में आए। डा आमिर ने पहले अन्य गंभीर मरीजों को देखने, पर्चा बनाकर आने को बोला। एक युवक कमर में लगी पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाने लगा। जिससे अफरातफरी मच गई। हंगामा होने पर चिकित्सक व स्टाफ ने एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।पुलिस ने उसे भी कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया।

सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि चिकित्सक को बंदूक दिखाने वाले दोनों आरोपी पकड़ लिए हैं। उनसे जो पिस्टल मिली है, वह प्लास्टिक का खिलौना है। पीजी चिकित्सकों की ओर से तहरीर ली गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

घटना से आक्रोशित चिकित्सकों ने इमरजेंसी में काम बंद कर दिया। उन्होंने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।इस घटना के बाद से चिकित्सकों में दहशत व्याप्त है। डा आमिर की ओर से मामले में लिखित तहरीर दी गई है। धारा चौकी पहुंचे पीजी और जूनियर चिकित्सकों ने आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। प्राचार्य डा आशुतोष सयाना बोले आरोपियो की गिरफ्तारी हो गई है। कुछ ही देर में काम सुचारू हो गया था। सुरक्षा एजेंसी को सख्त चेतावनी दी गई है।

पीजी व जूनियर चिकित्सकों ने सुरक्षा गार्डों और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं थे। कहा कि पूर्व में कई पीजी चिकित्सकों से अभद्रता, मारपीट की घटना हो चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने रात में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीमद्भागवत कथा में दक्ष यज्ञ और सती चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन
  • धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव – आचार्य अरुण सती
  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 सितम्बर 2026
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.