मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए चमोली किया गया मॉक अभ्यास

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2024 4:59 अपराह्न

चमोली : चारधाम यात्रा के दौरान प्राकृतिक आपदा की घटना घटित होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्याे को अमल में लाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को जनपद चमोली में मॉक अभ्यास किया गया। जिसमें बद्रीनाथ राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्व होने, वाहन दुर्घटना, आग लगने की घटना और भगदड़ जैसी स्थिति से निपटने का मॉक अभ्यास किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से गुरूवार को सुबह 10:07 बजे भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाजपुर में मलवा आने से सड़क बाधित होने की सूचना प्रसारित की गई। सूचना मिलने पर रिस्पांसिबल ऑफिसर विवेक प्रकाश और आईआरएस से जुड़े अधिकारी तत्काल कंट्रोल रूम पहुुंचे। एनएचआईडीसीएल, जल संस्थान, पूर्ति विभाग, पुलिस, तहसील प्रशासन की टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। ट्रैफिक को नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से डायवर्ट करते हुए एनएच खोलने का काम शुरू किया गया। प्रशासन द्वारा यात्रियों को सूक्ष्म जलपान एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। करीब 40 मिनट में एनएचआईडीसीएल ने बाजपुर में मलवा हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारू किया गया।

दूसरी घटना में सुबह 10.12 बजे गोपेश्वर स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र रोली ग्वाड के कार्यालय और हॉस्टल में आग लगने की सूचना प्रसारित की गई तथा भवन में करीब 20 लोगों के फंसे होने की सूचना दी गई। एसडीएम चमोली के नेतृत्व में अग्निशमन, पुलिस, मेडिकल, यूपीसीएल, लोनिवि एवं जल संस्थान विभाग के अधिकारियों टीम संसाधनों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना की गई। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में 04 व्यक्ति थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया तथा हॉस्टल में घायल दो व्यक्तियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। दमकल वाहन की मदद से भवन में लगी आग को बुझाया गया।

तीसरी घटना में सुबह 10.27 बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर के समीप चटवापीपल के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्रसारित की गई। जिसमें 20-25 लोगों के घायल बताए गए। एसडीएम कर्णप्रयाग के नेतृत्व में एसडीआरएफ, आईटीबीपी, डीडीआरएफ, मेडिकल, एंबुलेंस, पूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना की गई। घटना स्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू किए। गहरी खाई में गिरे वाहन में 14 लोग सवार दिखाए गए। जिसमें 04 घायलों को पीएचसी गौचर भेजा गया। अन्य यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

चौथी घटना में सुबह 10.35 बजे गोविन्द घाट में नदी का जल स्तर बढ़ने की अफवाह से भगदड़ की सूचना प्रसारित की गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार जोशीमठ की निगरानी में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी, बीआरओ, मेडिकल एवं नगर पंचायत के कार्मिकों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना की गई। रेस्क्यू टीम ने भगदड़ में गिरे घायल लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से शांति बनाए रखने और अफवाह पर ध्यान न देने की सूचना प्रसारित कर भीड़ को भरोसा में लिया। यात्रियों की सुविधा के लिए राहत शिविर, सहायता केंद्र और मेडिकल पोस्ट लगाकर राहत पहुंचाई गई। करीब 15 मिनट में हालात सामान्य हुए। भगदड में 12 घायल लोगों को पीएचसी भेजा गया।

मॉक अभ्यास के बाद रेस्क्यू टीमों के साथ डीब्रीफिंग करते हुए उनके अनुभव लिए गए। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपद चमोली के लिए यह मॉक अभ्यास मददगार साबित होगा। मॉक अभ्यास के दौरान रिस्पांस टाइम काफी सही रहा। इस दौरान संसाधनों की मैपिंग करने, रिस्पांस टाइम को कम से कम करने तथा मॉक अभ्यास में परिलक्षित कमियों को दूर करने, रेस्क्यू पर जाने से पहले आवश्यक सुरक्षा उपकरणों को साथ रखने और सूचनाओं का सटीक तरीके से आदान-प्रदान करने पर जोर दिया गया। ताकि भविष्य में वास्तविक आपदा के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन को अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जा सके। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए हर समय फिजिकली व मेंटली तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया। मॉक अभ्यास के दौरान जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसीएमओ डॉ वीपी सिंह, सेकंड कमांडेंट धमेन्द्र कुमार, डीएसओ जसवंत कंडारी, डीडीएमओ एनके जोशी सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.