शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मतगणना की सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी – जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2024 3:40 अपराह्न

मतगणना स्थल पर बिना पास का प्रवेश नहीं किया जायेगा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली मतगणना तैयारी की बैठक

पौड़ी : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। मतगणना हेतु निर्धारित तिथि 04 जून को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा व मानकों के अनुरुप सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिये हैं।
मंगलवार को आयोजित मतगणना की तैयारियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एआरओ को निर्देश दिये कि वे एक बार लोनिवि के अधिकारियों के साथ मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर लें ताकि मतगणना केन्द्र के सभी विधानसभा वार टेबल व उन पर तैनात आवश्यक कार्मिकों की तैनाती की जा सके। उन्होंने नोडल अधिकारी कार्मिक व डीआईओ एनआईसी को मतगणना के लिए तेजतर्रार कामिकों का चयन कर रेंडमाइज करने के निर्देश दिये हैं, वहीं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण को निर्धारित तिथियों में सम्बंधित कार्मिकों का प्रशिक्षण करवाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि यदि मतगणना केन्द्र में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर लगवाना सुनिश्चित करें साथ ही प्रयाप्त बेरिकेडिंग व टेंट आदि की व्यवस्था हेतु लोनिवि के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना 04 जून को सुबह 08 बजे से मतगणना निर्धारित स्थल राजकीय आर्दश इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विधानसभाओं के एआरओ को मतगणना के लिए नियुक्त किये जाने वाले कार्मिकों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मतगणना स्थल पर एंबुलेंस व चिकित्सकों की तैनाती करने के निर्देश भी दिये। कहा कि मतगणना स्थल पर बिना पास के प्रवेश नहीं किया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों व राजनैतिक पार्टी प्रत्याशियों के एजेंटों का प्रवेश पास बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मतगणना के लिए सौंपे गए कार्यों को समझे और उसके लिए तैयारी करें। कहा कि मतगणना के दिन पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना प्रभावित न हो इसका विशेष ध्यान रखें।
बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, सीओ पुलिस अनुज कुमार, डीएसटीओ राम सलोने, अधिशासी अभियंता लोनिवि शिवा व दिनेश बिजल्वाण, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल शाह, एनआईसी अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, ईओ गौरव भसीन सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.