शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लैंसडाउन : राजस्व गांव तोराडियों में 06 घरों में चोरी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2024 6:18 अपराह्न

लैंसडाउन : पौड़ी जनपद में तहसील लैंसडौन के कौड़िया पट्टी के गांवों में चोरी की घटनाएं थम नहीं पा रही हैं। अब शनिवार रात को चोरों ने ग्राम पंचायत सारी के राजस्व गांव तोराडियों में छह मकानों के ताले तोड़ दिए और कई घरों का सामान भी बाहर फेंक दिया। घटना का पता अगले दिन तब चला जब पास के गांव भटनियुडांग के ग्रामीणों की सूचना पर इस गांव के ग्रामीण अपने गांव पहुंचे। घरों से कुछ सामान भी चोरी हुआ है। पीड़ित भवन स्वामियों की ओर से अभी राजस्व पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

ग्रामीण मुकेश चंद्र ने बताया कि राजस्व गांव तोराडियों गैर आबाद गांव है। गांव के सभी परिवार नौकरी एवं व्यापार की वजह से गुमखाल, सतपुली, कोटद्वार व लैंसडौन में रहते हैं। भटनियुडांग के ग्रामीणों ने शनिवार रात को इस गांव में कुछ लोगों की हलचल देखी तो इसकी सूचना भवन स्वामियों को दी। सूचना पर भवनस्वामी अगले दिन गांव पहुंचे तो देखा सभी मकानों के ताले टूटे हुए थे और सामान बाहर बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर कुछ घरों से सिलिंडर और बर्तन भी चुरा ले गए। जिन भवनस्वामियों के मकानों में चोरी हुई उनमें से प्यारेलाल गूमखाल, अजीत राम, सोहन लाल और वीरेंद्र लाल सतपुली में, सुबोध प्रकाश लैंसडौन व रणजीत कोटद्वार में रहते हैं। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। उधर पटवारी सर्किल कौड़िया के राजस्व उपनिरीक्षक तीरथ सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.