मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के दौरान जिले में यात्रा मार्गों पर वाटर एटीएम से तीर्थयात्रियों को मिलेगा निशुल्क पेयजल, डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जल संस्थान को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2024 10:55 अपराह्न
उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के दौरान जिले में जल संस्थान के द्वारा यात्रा मार्गों पर संचालित वाटर एटीएम पर इस बार पेयजल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जल संस्थान को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित यात्रा मार्गों पर पेयजल आपूर्ति के मुकम्मल इंतजाम करने के निर्देश देते हुए कहा कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए भी पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
जिले के यात्रा मार्गों एवं गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए पर्याप्त मात्रा गुणवत्तायुक्त व सुलभ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जल संस्थान के इसके लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्गों की सभी पेयजल योजनाओं, टैंकों, स्टैण्ड पोस्टों, हैंड पंप्स व वाटर एटीएम व प्यूरीफायर्स का अनुरक्षण का काम इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाय। 
जिलाधिकारी ने पानी के नमूनों की नियमित जॉंच करने के निर्देश देते हुए कहा कि जल संस्थान की आपूर्ति से इतर अन्य स्रोतों से लाए जाने वाले पानी की भी जॉंच होनी जरूरी है। जिलाधिकारी ने डामटा की पेयजल लाईन की तुरंत मरम्मत कर सभी लाईनों पर पेयजल की सुचारू आपूर्ति करने और विभिन्न संगठनों द्वारा संचालित सार्वजनिक टॉयलेट्स को तुरंत पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बड़कोट नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए भी ठोस प्रयास करने की हिदायत देते हुए कहा कि तात्कालिक तौर पर बड़कोट तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों की संख्या बढा दी जाय।
जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों पर स्थापित सभी वाटर एटीएम से बिना सिक्का डाले पानी की निःशुल्क आपूर्ति का प्रबंध करने के निर्देश देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर जल संस्थान को पिछली यात्रा की आय के बराबर धनराशि की प्रतिपूर्ति प्रशासन द्वारा कर दी जाएगी। बैठक में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पुरोला खंड विनोद पांडेय और संदीप चतुर्वेदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करते हुए यात्रा मार्गों पर पेयजल आपूर्ति के इंतजामों की जानकारी दी। 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त
  • यंग उत्तराखंड सिने अवार्डस 2026 के लिए फिल्म एवं संगीत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नामांकनों की घोषणा
  • 90 वर्ष का कॉर्बेट : जंगल, बाघ और संरक्षण की अमर गाथा
  • दहाड़ से नहीं, अपने अस्तित्व से भी जंगल का राजा है शेर
  • उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा; एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर भी नजर, हयात के स्टोर में मिले तीन पैक्ड उत्पादों के दस्तावेज तलब
  • संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने अक्षरधाम के स्वामी भद्रेश दास से की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर हुई चर्चा
  • खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ उठाई कांवड़, हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर 22 किलोमीटर पैदल चलकर वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश में करेंगी भगवान शिव का रुद्राभिषेक
  • पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल – मंत्री गणेश जोशी
  • एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी – सीडीओ अभिनव शाह
  • उत्तराखण्ड के 12 जनपदों में अगले 24 घंटे कम से मध्यम फ्लैश फ्लड का जोखिम, मौसम विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने जारी किया बुलेटिन, सचिव आपदा प्रबंधन ने आमजन से की सतर्कता बरतने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.