शुक्रवार, जून 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ईवीएम पर सुप्रीम मुहर, हार के नए बहाने तलाशे कांग्रेस – महेंद्र भट्ट

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2024 4:01 अपराह्न

भाजपा पांचों सीट और कांग्रेस नए बहाने तलाशने जा रही है : भट्ट

ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय, बूथ लूटने वालों की मंशा पर आखिरी कील : भट्ट

देहरादून : भाजपा ने ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए, विपक्ष से हार के नए बहाने तलाशने की सलाह दी है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, इस सुप्रीम फैसले के बाद अब इस चुनावी प्रक्रिया पर बहस बंद कर, देश को आगे बढ़ाने वाले नए कदम उठाने चाहिएं। साथ ही प्रदेश कांग्रेस नेताओं पर तंज किया कि भाजपा पांचों सीट जीतने जा रही है और कांग्रेस हार के नए बहाने तलाशने जा रही है ।
उन्होंने ईवीएम से चुनाव और VV PAT की गिनती को लेकर न्यायालय का निर्णय को वो सच्चाई बताया, निर्णय सभी को स्वीकारना चाहिए । विशेषरूप से उनको जो बूथ लूटने वाले अपने उन पुराने दिनों को वापिस लाना चाहते हैं, जिसके बूते उन्होंने देश की जनता के साथ दशकों तक ठगी की। कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष ईवीएम पर उंगली उठाकर, अपनी हार की खीज उतारता रहा है । लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट कर दिया है कि ईवीएम प्रक्रिया पर संदेह व्यक्त करना पूरी तरह निराधार है, साथ ही 100 फीसदी VV PAT को भी गैरजरूरी बताया। लिहाजा जनता में भ्रम पैदा करने वाले विपक्ष को अब अपने प्रयास बंद करने चाहिएं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अब समय आ गया है कि सभी शंकाओं को दूर करते हुए, निर्वाचन प्रक्रिया में नए सुधार लाने चाहिए । ताकि मतदाताओं को वोट करने में आसानी हो और देश शत प्रतिशत मतदान की और बढ़े। सुप्रीम कोर्ट ने पत्थर पर लिख दिया है कि बैलेट पेपर का जमाना अब नही आने वाला और देश ईवीएम के साथ आधुनिक चुनावी प्रक्रिया की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से सहानुभूति जताते हुए कहा कि उन्हें अब 4 जून के परिणामों में हार के नए कारणों को तलाशना होगा । क्योंकि 2014, 19 के लोकसभा चुनाव और 2017, 22 के विधानसभा चुनावों में पराजित होने के बाद उनका एक ही बहाना होता था ईवीएम में गड़बड़ी । उनके बड़े नेता पूर्व सीएम तो पहले ही कह रहे हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो जीत सकते हैं । वहीं कोई ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंतित होकर अपने सीसीटीवी लगाने की मांग कर हार के बहाने तैयार कर रहे थे । लेकिन अब ये सारे बहाने कोर्ट ने खारिज कर दिया हैं । उन्होंने तंज किया कि भाजपा राज्य की पांचों सीटें जीतने जा रही है और कांग्रेस हार के नए बहाने तलाशने जा रही है ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम खण्डूरी और जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह
  • परमार्थ निकेतन मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • ओवरटेक विवाद के बाद श्रीनगर पुलिस की तत्परता, 6 लोगों का चालान
  • कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगी मुहर, उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित
  • NEET परीक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सतर्क, SSP ने परीक्षा केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • जोशीमठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त एकत्र
  • सिमली बेस अस्पताल की मांग को लेकर महापंचायत
  • फूलों की घाटी में पर्यटकों का रिकॉर्ड आगमन, 17 दिन में पहुंचे 3628 सैलानी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.