शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मंगलसूत्र पर गर्म हुई सियासत, पीएम के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष का तीखा हमला

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 24, 2024 10:26 अपराह्न

देहरादून। भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी द्वारा अपनी चुनावी सभाओं में महिलाओं के मंगलसूत्र को घसीटे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आम तौर पर सुहागन महिलाएं मंगलसूत्र को अपने सुहाग की निशानी के तौर पर धारण करती हैं तथा यह पवित्र परम्परा हिन्दू धर्म में पूरे भारत वर्ष ही नहीं पूरे विश्व में वैदिक काल से चली आ रही है। हिन्दू धर्म में यह भी माना जाता है कि मंगलसूत्र में स्वर्ण के साथ ही चरेऊ के दाने भी धारण किये जाते हैं जो अत्यंत ही पवित्र एवं पूज्य माने जाते हैं जिसका भाजपा नेताओं द्वारा भारी अपमान किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के जिस नेता ने महिलाओं के सुहाग की इस पवित्र निशानी पर इस प्रकार का तुच्छ और घृणित बयान दिया है वे अपनी पत्नी के मंगलसूत्र का भी मान नहीं रख पाये। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी उसी राह पर चलते हुए अपनी मर्यादा को त्यागते हुए भाजपा के इस नेता की संगत में आकर ‘‘काजल की कोठरी में कितनो ही सयानो जाय, एक लीक लागी सो एक लीक लागी जाय‘‘ वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए लालू प्रसाद यादव के बच्चों के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं।
करन माहरा ने कहा कि मंगलसूत्र बिकने की बात करने वाले भूल रहे हैं कि महिलाओं के मंगलसूत्र नोटबंदी में अपनी बेटियों की विदाई के लिए बिके थे, कोरोना महामारी में अपनों के उपचार के लिए बिके थे और जिसके राज में मंगलसूत्र बिके थे वे आज सत्ता की खातिर दूसरों पर झूठा और शर्मनाक इल्जाम लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी 70 वर्ष देश की सत्ता में रही है परन्तु किसी महिला के सुहाग की निशानी छिनने की नौबत नहीं आई परन्तु आज सत्ता की खातिर भाजपा नेता महिलाओं के मंगलसूत्र को चुनावों में घसीटने से भी नहीं चूक रहे हैं इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है।

 करन माहरा ने कहा कि जहां एक तरफ महिलाओं के मंगलसूत्र को भाजपा नेता चुनावी हथियार बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर भगवान केदारनाथ के मंदिर से 230 किलो सोने की चोरी होने पर उसकी जांच भी नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर इन्दिरा गांधी जी ने देश के लिए अपना सोना दान कर दिया था वहीं जनता पार्टी सरकार के प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई ने भारत का सोना गिरवी रख दिया था। भाजपा के शासन में आज सोने के भाव 80-82 हजार प्रति 10 ग्राम होकर आज तक के इतिहास के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गये हैं तथा आम आदमी की पहुंच से सोना बाहर हो गया है जबकि कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल में सोना आम आदमी की पहुंच से कभी बाहर नहीं गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेताओं के पास अपनी सरकारों की उपलब्धियों के नाम पर जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं है तो वे इस प्रकार की कुत्सित राजनीति पर उतर आये हैं तथा जनता को एकबार फिर से भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं परन्तु देश की जनता अब उनके पाखंड को समझ चुकी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.