शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 24, 2024 2:47 अपराह्न
टिहरी : जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेतेे हुए सड़क से संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील वाहन दुर्घटना स्थलों पर अच्छी गुणवत्ता के क्रेश बेरियर लगाने तथा रोड़ साइडों में साफ-सफाई रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ जगह चिन्ह्ति कर बांस का पौधारोपण किया जाये। पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाकर सख्ती से हैलेमेट, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड आदि में चालान बढ़ाने, बीआरओ को लैंडस्लाइड ट्रीटमेंट प्वांईट्स पर दोनो तरफ लोगों को सचेत करने हेतु कार्मिक तैनात करने, कार्यस्थलों पर कार्य पूर्ण होने के पश्चात् साइट को साफ करने तथा कार्यों के अच्छे जीओ टैग फोटोग्राफ्स् उपलब्ध कराने को कहा गया। चम्बा में जमा की स्थिति से निपटने हेतु पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग को आवश्यक कार्यवाही कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
आगामी चारधाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने मैन हाइवे से संबंधित अधिकारियों को सभी सड़कों का विजिट कर अवशेष कार्यों को 05 मई तक पूर्ण कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही यात्रा मार्गों पर साइनेज, साफ-सफाई, शौचालय, बिजली, पेयजल, पार्किंग स्थल, चिकित्सा, फूड सेफ्टी आदि सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दूरस्त रखने के निर्देश दिये गये। नगर निकायों के अधिकारियों को स्ट्रीट लाइटों को चैक करवाने, घाटों अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश दिये गये।
एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी ने बताया कि पीडब्लूडी तिराहा में सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की आवश्यकता है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को दो दिन के भीतर सुरक्षात्मक कार्यवाही कर फोटोग्राफ्स् उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। एसडीएम को सिंगटाली, कोडियाला, ब्यासी, अटाली गंगा आदि साइटों का निरीक्षण करने तथा संबंधित अधिकारी को अतिरिक्त मशीन लगाने को कहा गया। डीडीएमओ को मोबाइल नेटवर्क को लेकर संबंधित अधिकारियों से अपडेट रिपोर्ट लेने के निर्देश दिये गये। बैठक में सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, एएसपी जे.आर. जोशी, एडीएम के.के. मिश्रा, सीएमओ मनु जैन, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, डीएसओ अरूण वर्मा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अमित आनन्द, जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित लोनिवि, एनएच, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, नगर निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 26 साल बाद भी नहीं बनी नीति, बेरोजगार लैब टेक्नोलॉजिस्टों का फूटा गुस्सा; “सरकार जवाब दे – आखिर कब मिलेगा रोजगार?” 19 मई को सचिवालय कूच और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार
  • भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है
  • लाता गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालन की मांग
  • पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ निकले बुजुर्ग का सहारा बनी पुलिस
  • कोटद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
  • मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • कोटद्वार में चला विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
  • सड़कों के निर्माण में लापरवाही पर भड़के सांसद अनिल बलूनी, दिशा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
  • कोटद्वार में विकास कार्यों को मिली गति, झंडीचौड़ उत्तरी में पेयजल योजना का शिलान्यास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.