posted on : अप्रैल 22, 2024 5:16 अपराह्न
कोटद्वार। जनपद पौड़ी के कोटद्वार निवासी युवती ने एक फैक्ट्री कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बहादराबाद पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह मूल रुप से कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल की निवासी है। वह पिरान कलियर क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में कमरा लेकर रह रही है तथा क्षेत्र के एक कालेज में अध्यनरत है। युवती का आरोप है कि कुछ समय पूर्व एक दोस्त के माध्यम से उसकी मुलाकात बहादराबाद निवासी इमरान के साथ हुई थी। धीरे-धीरे युवक से उसकी नजदीकियां बढती गई और दोनों में प्यार हो गया। युवती का आरोप है कि इमरान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। तहरीर में युवती ने बताया कि जब उसने इमरान पर शादी के लिए दबाव डाला तो इमरान टाल-मटोल करता रहा। पिछले दिनों पता चला कि उसने धोखा देकर किसी और युवती से शादी कर ली है। युवती ने बहादराबाद पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।



