गुरूवार, मई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लालढांग चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संकल्प पत्र में नए वायदों की दी जानकारी, कहा – 70 साल से अधिक आयु के हर व्यक्ति को आयुष्मान योजना में मिलेगा पांच लाख का स्वास्थ्य कवर

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 15, 2024 11:14 अपराह्न

हरिद्वार। लालढांग में चुनावी सभा में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में वायदों की जानकारी क्षेत्र की जनता के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि इसमें 70 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य कवर देने का संकल्प किया गया है। साथ ही मुद्रा योजना में नए कार्यों के लिए अब 20 लाख तक ऋण देने का वायदा किया गया है।

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में बड़ी चीज जुडी है। अब समान नागरिक संहिता को पूरे देश में लागू करने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार का अभिनंदन । 70 साल से अधिक उम्र के जितने भी लोग हैं सभी 5 लाख तक का इलाज निशुल्क करा सकेंगे। गोल्डन कार्ड के तहत ऐसे सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देश के 25 हजार से अधिक चिह्नित अस्पतालों में मिल सकेगा। इसका भी संकल्प पत्र में जोड़ दिया गया है। इसके लिए सभी को मोदी जी का धन्यवाद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में मुद्रा योजना में उद्योग शुरू करने के लिए ऋम की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया है। अभी तक मुद्रा योजना में ऋण लेने वाली 52 फीसदी महिलाएं हैं। अब उद्योग लगाने के लिए दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख ऋण लेकर महिलाएं और नया उद्योग लगा सकती हैं।

पीएम ने कहा कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएगी। इस संकल्प पत्र में इसे फिर दोहराया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। इससे अब नीति निर्धारण में भी महिलाओं की अहम भूमिका होगी। सामान्य सीटों से भी महिलाएं चुनकर जाएँगी तो उनकी यह भागीदारी और बढ़ जाएगी। लेकिन इसके लिए हमारी बहनों को अपने अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा। स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है कि हमारी बेटियां ठीक से पढ़ें लिखे। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस तरह के मौके प्रधानमंत्री मोदी जी हमारी बेटियों- बहनों को दे रहे हैं। मैं तो हमेशा महिलाओं के हक में रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इसलिए चाहिए ताकि विकसित भारत का निर्माण हो। यह विकसित भारत भावी पीढ़ी के लिए है। उन्होंने कहा कि आज मैं इस विकसित भारत के निर्माण के लिए वोट मांगने आया हूं। हर संघर्ष में आपके साथ खड़ा रहूंगा और लोकसभा में हरिद्वार के विकास की आवाज उठाऊंगा। इसका वायदा करता हूं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सुशील चौहान, चंडी प्रसाद, बृजमोहन पोखरियाल, जितेंद्र पोखरियाल, देवेंद्र नेगी, योगेश चौहान, सुनील पाल, सुशील सैनी, शशि झंडवाल, सीमा चौहान, जितेंद्र सैनी, आलोक द्वेदी, प्रमोद कुमार, योगेश चौहान, य़शपाल, कमलेश, अरविंद, प्रणव यादव के साथ ही प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बागेश्वर में बनेगा हिल हेरिटेज राज्य अतिथि गृह – सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
  • पेयजल शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, जल संस्थान कार्यालय का किया औचक निरिक्षण, ड्यूटी के दौरान घर पर मिले जेई को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
  • डूंगरीपंथ रेलवे सुरंग का एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने किया संयुक्त निरीक्षण, आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित राहत-बचाव को लेकर तैयारियों का लिया जायज़ा
  • कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और सम्मानजनक आवास, उत्तरी झंडीचौड़ में 3.60 करोड़ की लागत से बना आधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर हीट वेव से निपटने को 24×7 अलर्ट मोड पर DEOC, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी
  • ईंधन उपलब्धता को लेकर अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा
  • ऑपरेशन RAGEPILL’ के बाद FDA अलर्ट, सहसपुर की कथित यूनिट के पास नहीं था एफडीए या एफएसएसएआई लाइसेंस, विभाग ने अवैध इकाइयों पर सख्ती बढ़ाने के दिए संकेत
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट : पहाड़ों पर बारिश, मैदान के इन जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड : जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में गिरा, दर्दनाक मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.