शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

योगी के दौरे से प्रदेश की जनता निराश, कानून के राज की बात करने वाले अंकिता भंडारी मुद्दे पर मौन क्यों : राजीव महर्षि

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 15, 2024 11:02 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी दौरे से प्रदेश की जनता को बेहद निराश किया है। योगी जी कानून के राज की बात करते हैं लेकिन उत्तराखंड के जघन्य अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उनके मुंह से एक शब्द न फूटना यह सिद्ध करता है कि भाजपा का बेटियों की अस्मिता और सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या योगी की जन्मभूमि में हुई थी और भाजपा के दर्जा राज्य मंत्री का बेटा इस मामले में मुख्य अभियुक्त है लेकिन हत्याकांड के सबब माने जा रहे उस वीआईपी पर आज तक हाथ नहीं डाला गया है। इससे भाजपा की कथनी और करनी का भेद खुल जाता है। राजीव महर्षि ने कहा कि प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि योगी जरूर नैतिकता के नाते अंकिता भंडारी मामले में जरूर कुछ कहेंगे लेकिन भाजपा के अन्य नेताओं की तरह उन्होंने भी इस मामले में चुप्पी साध कर साफ कर दिया कि पार्टी की इस मामले में अंकिता की मां के आंसुओं से कोई सहानुभूति नहीं है।

महर्षि ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो हत्याकांड के पहले दिन से अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करती आ रही है। लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा अहंकार में मानवीय संवेदनाओं को भी त्याग चुकी है। कांग्रेस अगर इस मामले को न उठाती तो शायद यह मामला रफा दफा हो चुका होता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता की मां आज भी चीख चीख कर उस वीआईपी को पकड़ने की गुहार लगा रही है, जिसकी वजह से अंकिता की जान गई, लेकिन बेशर्म भाजपा कानून का आदर करने के बजाय मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने में ही व्यस्त है। कम से कम योगी आदित्यनाथ जी को इस मामले में साहस दिखाना चाहिए था, ताकि आरोपी वीआईपी सलाखों के पीछे डाला जा सके किंतु उन्होंने इस मामले में एक शब्द तक नहीं कहा, जिससे लोगों को निराशा हुई है।

महर्षि ने कहा कि भाजपा के वादों पर लोगों को कोई भरोसा नहीं है क्योंकि भाजपा के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल को देखकर सबका मन खिन्न हो गया है। भाजपा देश को कहां ले जाना चाहती है, यह भी स्पष्ट नहीं है। महर्षि ने कहा कि अंकिता हत्याकांड उत्तराखंड के मान सम्मान और अस्मिता का विषय है। भाजपा को अंकिता के परिवार को न्याय न देने के कारण जनता उसे कड़ी सजा देगी। प्रदेश के लोग 19 अप्रैल को अपने वोट से भाजपा को निश्चित रूप से सबक सिखाएंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.