रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को जनता से मांगा आशीर्वाद

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2024 9:54 पूर्वाह्न

गोचर (चमोली)। गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी को जनता से आशीर्वाद मांगने के लिए शुक्रवार को चमोली जिले के गोचर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से पड़ोसी देशों से मित्रवत व्यवहार का पक्षधर रहा है लेकिन किसी ने भारत के खिलाफ नापाक कोशिशें की तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देने की अपील भी की।

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने आए रक्षामंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने में उत्तराखंड का विषेश योगदान रहा है। उनका कहना था कि पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया है। पहले विदेशों से गोला बारूद मंगाया जाता था। अब देश में ही निर्मित हो रहा है। मिशायलों के निर्माण के बाद भारत ने अब फाइटर प्लेनों के इंजन बनाने की भी तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वन रैंक वन पेंशन, घर घर नल से जल,उज्वला गैस कनेक्शन, धारा 370 हटाना, समान नागरिकता कानून लागू करना, राम मंदिर निर्माण भी भाजपा की ही देन है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन-धन खाते खुलवाकर भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस को डायनासोर की संज्ञा देते हुए कहा कि वह विलुप्ती के कगार पर पहुंच गई है। अब वह इतनी बूढ़ी हो गई है कि पहाड़ चढ़ना उसके बूते की बात नहीं रह गई है। कांग्रेस के कुनवे में सिरफुटव्वल चल रहा है इसीलिए एक एक करके सभी नेता बाहर निकलते जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को जिताकर नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया।

इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कि कहा कि पहले पहाड़ों में बादल फटने की सटीक जानकारी नहीं मिलती थी इससे बड़े पैमाने पर जनहानि होती थी। उनके आग्रह पर पौड़ी में डाप्लर रडार लगाया गया है। इससे अब मौसम की सटीक जानकारी मिलने लगी है। उन्होंने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, लखपति दीदी, कोरोना वैक्सीन जैसी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते कहा कि उत्तराखंड राज्य का विरोध करने वाले, भगवान राम व सनातन को गाली देने वाले आज जनता से वोट मांग रहे हैं। इससे पूर्व कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, थराली के विधायक भूपालराम टम्टा, रूद्रप्रयाग के विधायक भरत चैधरी ,राज्य मंत्री रमेश गड़िया, बद्रीनाथ के निवर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी, महिला उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी आदि कई लोग मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.