शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दुःखद समाचारः नहीं रहे सर्वोदयी नेता मुरारी लाल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 12, 2024 5:41 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। प्रसिद्ध पर्यावरणविद सर्वोदयी नेता, चिपको आंदोलन में अग्रणीय भूमिका अदा करने वाले समाज के स्तंभ, वंचित शोषित पीड़ित की निरंतर सेवा करने वाले समाज सेवी मुरारीलाल अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार की तड़के ऋषिकेश एम्स में उनका निधन हो गया।

मुरारी लाल जी का जन्म गोपेश्वर मुख्यालय के निकटस्थ गांव पपड़ियाणा में 10 अक्टूबर 1933 को पिता यशकयी छोटियालाल, माता सदरी देवी के घर में हुआ था। वे अपने पीछे पुत्र नरेंद्र भारती, बिहारीलाल, पुत्री गौरादेवी को छोड़ गए। उन्होंने 1970 की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पौधरोपण करवाया, जनपद चमोली में मद्यनिषेधका प्रचार प्रसार का कार्य किया। 1975-76 में भूमि आवंटन, भूमिहीनों को पट्टा दिलवाने 1995 से 99 तक ग्राम्य विकास अभिकरण चमोली में मनोन्नित सदस्य रहे। वर्ष 1975 में पपड़ियाणा गांव में श्रमदान से विद्यालय का निर्माण करवाया, अपने गांव पपड़ियांना में महिलाओं के सहयोग से बांज के पेड़ों का सुंदर जंगल विकसित किया। 1970-71 के भू आंदोलन में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। आप ने जंगल जमीन ही नहीं नशा मुक्त समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब वे हमारे बीच नहीं रहे लेकिन आप के किए गए कार्य समाज के मन पटल पर अस्मरणीय बने रहेंगे। जनपद चमोली के विभिन्न संगठन वैचारिक महासभा, सेवा स्तम्भ, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, शिल्पकार सभा, मूलनिवासी संघ, कर्मचारी कल्याण महासंघ, अंबेडकर छात्रावास, बामसेफ चमोली ने अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है। शोक संतप्त परिवार को तथागत दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश से गोपेश्वर लाया जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.