रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस प्रत्याशी का अपनी तुलना हिमालय पुत्र एचएन बहुगुणा से करना सूरज को दीया दिखाने जैसा हैः जुगरान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2024 10:43 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में गुरूवार को प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र जुगरान ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल अपनी चुनावी जनसभा में अपनी तुलना हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा से कर रहे है। जबकि बहुगुणा विराट कद वाले व्यक्ति है। राष्ट्रीय ही नहीं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी ख्याति थी। ऐसे में उनसे खुद की तुलना करना सूरज को दीया दिखाने के समान है। उनका यह भी कहना है कि बहुगुणा ने तो कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा था तो क्या गणेश गोदियाल भी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है।

गुरूवार को गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जुगरान ने कहा कि देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का जितना विकास इन दस वर्षों में हुआ है वही पहले कभी नहीं हुआ इसलिए जनता उन पर विश्वास जता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी को जनता अपना आशीर्वाद दे रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के चुनावी पोस्टर में ऐसे आदमी को स्टार प्रचारक बताया गया है जो खुद भाजपा में जाने के लिए जुगत लगा रहे हैं ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस प्रत्याशी कितने मजबूत है। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और देश का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है। इसलिए जनता इस बार फिर से तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में देश में सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी साफ छवि के नेता हैं और देश की राजनीती में उनका बड़ा कद है। उन्होने राज्यसभा सांसद कार्यकाल में उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण कार्य किए ये प्रदेश की जनता जानती है। प्रेस वार्ता में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति बदरीनाथ विधानसभा प्रभारी गजेंद्र रावत, तारेंद्र थपलियाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र हटवाल, शूरवीर गुसाईं, ईश्वर झिक्वान, अजय झिक्वाण आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.