शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मतदाताओं को कविताओं के माध्यम से जागरूक कर रहे कलम क्रांति मंच के कवि

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2024 10:32 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन विभाग विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान संचालित कर रहा है। जहां एक ओर स्वीप के तहत जागरुकता रथों को संचालन, स्वीप रेडियो पॉडकास्ट, नुक्कड़ नाटकों से जागरुकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं, वहीं जिले में गीत और कविताओं के माध्यम से भी गायक और कवि मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर कलम क्रांति मंच की संयोजक शशि देवली के साथ ही रोशनी पोखरियाल, नीलम मलासी, बिनीता भट्ट, संगीता बहुगुणा, भानू प्रकाश, दीपलता झिंक्वांण और बलवीर राणा अपनी कविताओं से सोशल मीडिया पर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। जबकि शिक्षक और गायक शिशुपाल सिंह नेगी और धीरज राणा अपने मतदाता जागरूकता गीत के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर साहित्यकारों और कलाकारों के सहयोग से जिला निर्वाचन विभाग की ओर से चलाई जा रही मुहिम को लोगों की ओर से खूब सराहा जा रहा है। दूसरी ओर जिले के लो वोटर टर्न आउट वाले चमोली, क्षेत्रपाल, भीमतलला, छिनका, बिरही, मायापुर, गडोरा, पीपलकोटी, पाखी, गरुड़गंगा, हेलंग, जोशीमठ, सुनील और औली क्षेत्रों में दिव्यांग व वृद्ध जागरुकता रथ के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान संचालित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि मतदाता जागरुकता अभियान एक राष्ट्रीय अभियान है। अभियान के उद्देश्य की पूर्ति के लिये प्रत्येक मतदाता को अभियान से जुड़ते हुए शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। इस मौके पर संजीव बुटोला और सुरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.