सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने मतदान कार्मिकों एवं मतदाताओं को मौसम खराब होने एवं लू  से बचाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 9, 2024 2:54 अपराह्न
देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने  मतदान के दिवस पर मतदान कार्मिकों एवं मतदाताओं को मौसम खराब होने एवं लू  से बचाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मार्च से जून माह तक लू से बचाव हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्रथम चरण में हो रहे निर्वाचन को देखते हुए मैदानी जनपदों में लू से बचाव हेतु शहरी विकास विभाग एवं जल संस्थान सहित अन्य सभी विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेषकर उत्तराखण्ड के तीन मैदानी जनपदों देहरादून, उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में लू से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों में शेड, पानी, कूलर, पंखों आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए एवं मौसम विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी के अनुसार पर्वतीय जनपदो में मतदान कार्मिकों को आवश्यक रूप से गर्म कपडे़ साथ रखने एवं कार्मिकों के रूकने वाले स्थलों में बिस्तर आदि की व्यवस्था समुचित रूप से सुनिश्चित करा ली जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को गर्भवती महिलाओं के लिए डोली आदि की व्यवस्था कराए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग एवं सीईओ उत्तराखण्ड के सोशल मीडिया हैंडल को लगातार फॉलो करने की भी बात कही, ताकि मतदाता अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक हों। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, अपर सचिव शहरी विकास नितिन भदौरिया, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, अपर निदेशक शहरी विकास डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित मौसम विभाग, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18,600 फीट की ऊंचाई पर सेना का साहसिक रेस्क्यू, खड़ी ढलान पर एक स्किड टिकाकर मरीज को निकाला
  • कोटद्वार : चोरी की वारदात में लंबे समय से फरार वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद महामारी का खतरा, 579 से अधिक शव बरामद, अस्पतालों में जगह पड़ी कम
  • स्वरोजगार से संवरी जिंदगी, पहाड़ की सशक्त महिलाएं कलावती और रामेश्वरी
  • मार्च 2027 से देशभर में भारतीय मानक समय का पालन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए नए नियम
  • अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की पुरानी साझेदारी, ‘समुक’ के साथ पहली बार साइंस-फिक्शन थ्रिलर में कदम
  • मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
  • भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
  • मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा : अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.