शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा ने अपने दस साल के कार्यकाल में जनता को सिर्फ शब्द जाल में फंसा के रखा है – गणेश गोदियाल

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 9, 2024 7:21 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। गढ़वाल संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सोमवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में जनता को सिर्फ शब्दजाल में फंसा के रखा है। जिन वादों के साथ जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया सिर्फ जनता को सपने दिखाने का काम किया है। उन्होंने जनता से इस चुनाव में अपना आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया।

गोपेश्वर में चुनावी जनसभा में बोलते हुए गोदियाल ने कहा कि यदि भाजपा में दम है तो विकास के नाम पर वोट मांगे पर वो ऐसा कर नहीं सकते उन्हें मालूम है कि दस वर्ष के शासन में उन्होंने ऐसा कोई विकास नहीं किया है जिस पर जनता उन्हें वोट करे। सिर्फ जुमलों से जनता को भरमाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को दो करोड़ युवाओं को हर वर्ष नौकरी का वादा किया और सेना में अग्निवीर योजना लेकर आ गये ताकि युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो सके। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली सरकार अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दे पा रही है। आज भी उस वीआईपी का नाम उजागर नहीं हुआ जिसके कारण अंकिता भंडारी को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मणिपुर में महिलाओं के साथ क्या हुआ इससे सभी जानते है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा भ्रष्टाचार मिटाने का दावा करती है वहीं भाजपा आज इलैक्ट्रानिक बॉन्ड में दलदल तक फंसी नजर आ रही है। कांग्रेस के राज में जिस गैस सलेंडर के दाम 60 साल में चार सौ तक पहुंची थी भाजपा ने दस साल में उसे तीन गुना पहुंचा दिया है। बच्चों की किताबों पर जीएसटी लगाकर उन्हें शिक्षा से वंचित करने का काम भी भाजपा के शासन काल में ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान के विपरित कार्य कर रही है। ईडी, सीबीआई का लगातार दुरूपयोग किया जा रहा है।

गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि न जाने भाजपा के पास कौन सा गंगाजल है जिसको छिडकते ही भ्रष्टाचारी साफ हो जाता है। जब तक कोई नेता कांग्रेस में रहता है उसे भ्रष्टाचारी कह कर इडी और सीबीआई का डर दिखाया जाता है और जैसे ही वह भाजपा का दामन थामता है वैसे ही साफ हो जाता है। उन्होंने जनता से इस चुनाव में आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है तो वे उनके दुखों को कम करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है से पूरानी पेंशन बहाली की जायेगी, अग्निवीर योजना को समाप्त कर सीधी भर्ती की जायेगी, महिलाओं को हर वर्ष एक लाख रुपया दिया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की 11 गांरटी भी जनता के सामने रखी है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व विधायक थराली जीत राम, माकपा के सचिव भुपाल सिंह रावत, सीपीआई के विनोद जोशी, आप के अनूप रावत, प्रमोद बिष्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा रावत, संदीप झिक्वाण आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
  • मध्यप्रदेश से निकला नाबालिग बालक पहुंचा लक्ष्मणझूला, भटके मासूम को पौड़ी पुलिस ने दिया सहारा
  • डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से 1–1 लाख की आर्थिक सहायता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.