रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ये चुनाव लोकतंत्र बचाने व लोक हितों की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है – इंडिया गठबंधन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 8, 2024 9:27 पूर्वाह्न

-गढ़वाल संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए एकजुट हुआ इंडिया गठबंधन

गोपेश्वर (चमोली)। इंडिया गठबंधन की ओर से रविवार को लोक सभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पक्ष में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि वर्तमान का चुनाव लोकतंत्र बचाने और लोकहितों की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है। जनता को इस बार यह सोचना होगा कि संविधान की रक्षा कैसे की जाए।

रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए मार्क्सवादी पार्टी के जिला सचिव भोपाल सिंह रावत ने कहा कि देश भर में विपक्ष के नेताओं पर जिस तरह से भ्रष्टाचार के नाम पर, ईडी, सीबीआई, ईसी के माध्यम से हमला किया जा रहा है। यह लोकतन्त्र को खत्म करने की साजिश है। हाल में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी और इससे पूर्व झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की गिरफ्तारी इसका उदाहरण है। अभी लद्दाख में आंदोलनरत लोगों और प्रसिद्ध पर्यावरन कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन को कुचलने के लिए धारा 144 के नाम पर दमन इसके ही उदाहरण है। हम लोकतन्त्र पर इस चौतरफा हमले का विरोध करते हैं।

भाकपा माले के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि एक दशक से सत्तासीन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार, देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए गंभीर खतरा बन गयी है। इसलिए तमाम लोकतंत्र पसंद और संविधान में यकीन रखने वाले लोगों से वामपंथी पार्टियां अपील करती हैं कि वोट की ताकत से इस सरकार को उखाड़ फेंकें। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के नाम पर सत्ता में आई मोदी सरकार, आज सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी और अवैध वसूली करने वाली सरकार सिद्ध हुई है। इलेक्टोरल बॉन्ड के लेनदेन का जो आंकड़ा सामने आया है, उससे साफ है कि इसकी सबसे बड़ी लाभार्थी भाजपा रही है। यह भी साफ है कि पहले कंपनियों पर एजेंसियां छापा मारती थी और फिर वो कंपनियां करोड़ों के इलेक्टोरल बॉन्ड भाजपा को देती थी.

भाकपा माले के गढ़वाल सचिव अतुल सती ने कहा कि हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा झूठा सिद्ध हुआ। कुछ साल पहले एनएसएसओ की रिपोर्ट में बताया गया था कि 45 सालों में सर्वाधिक बेरोजगारी मोदी के काल में है। हाल में आई अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन(आईएलओ) की रिपोर्ट बता रही है कि बेरोजगारों में 83 प्रतिशत हिस्सा युवाओं का है. मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी.अनंथा नागेश्वरन ने कह दिया है कि सरकार बेरोजगारी जैसे सब सवालों का हल नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि अग्निवीर-अग्निपथ जैसी योजना लाकर न केवल फौज को अस्थायी कर दिया गया है बल्कि यह अन्य को भी संदेश है कि जब सबसे बड़ी नौकरी अस्थायी हो सकती है तो फिर बाकी नौकरियां स्थायी कैसे होंगी। पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की मांग कर रहे कर्मचारियों को भी परोक्ष रूप से बता दिया गया है कि सेना में पेंशन खत्म तो उन्हें पेंशन कैसे मिलेगी? कुल मिलाकर यह स्थायी नौकरियों के खात्मे और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ की योजना है। लंबे संघर्षों से हासिल मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार श्रम कोड (लेबर कोड) लाकर मजदूरों को पूंजीपतियों का बंधुआ बनाने का इंतजाम कर दिया गया है।  आशा-आंगनबाड़ी-भोजनमाता जैसे स्कीम वर्कर्स के लिए न न्यूनतम वेतन है,ना सरकारी कर्मचारी का दर्जा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि महिला सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें हुई, बेटी बचाओ का नारा भी दिया गया, लेकिन इस एक दशक में महिलाएं सर्वाधिक हमलों और हिंसा की शिकार हुई है। कठुआ, उन्नाव, हाथरस से लेकर उत्तराखंड में अंकिता भण्डारी के प्रकरण तक इस बात के उदाहरण हैं कि भाजपा हमेशा बेटियों के उत्पीड़कों के साथ खड़ी रही है। अंकिता भण्डारी केस के वीआईपी का तो अब तक कोई पता नहीं है और सरकार इस मामले में मुंह खोलने को तैयार नहीं है। 

इण्डिया गठबन्धन काग्रेस पार्टी, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले), आम आदमी पार्टी ने देश में परिवर्तन के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए राहत, महिलाओं की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा, देश में बढ़ती मंहगाई पर रोक, पर्यावरण कानूनों को लागू करने के जरिए पर्यावरण संरक्षण के वादों के साथ जनता से मत एवम समर्थन की अपील करते हैं। गढ़वाल संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गणेश गोदियाल को अपना आशीर्वाद देने की अपील की है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, जिला संयोजक कमल रतूड़ी, भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, माकपा के जिला सचिव भोपाल सिंह रावत, भाकपा के सचिव भरत सिंह कुंवर, भाकपा माले के गढ़वाल सचिव अतुल सती, आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह नेगी, पूर्व प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी विकास जुगरान, जिला उपाध्यक्ष रितेश बगवाडी, आप के अनूप रावत, मदन मिश्रा, ज्ञानेंद्र खंतवाल आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.