रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिव्यांग मतदाताओं ने क्रिकेट मैच खेल कर दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2024 5:07 अपराह्न
चमोली : लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप के अंतर्गत रविवार को पीडब्ल्यूडी मतदाताओं का क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित मैच में गोपीनाथ क्लब की टीम ने जीत दर्ज की। पुलिस मैदान गोपेश्वर में समाज कल्याण और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने किया। प्रतियोगिता में टॉस जीत कर बीबीसी क्लब की टीम ने 12 ओवर में 84 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। पहली पारी में रमेश कन्याल ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। दूसरी पारी में गोपीनाथ क्लब की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 87 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से पृथ्वी राज ने 35 और कुलदीप ने 28 रनों का योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।
प्रतियोगिता का समापन स्वीप नोडल व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिये स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत घर-घर संपर्क अभियान, चौपाल के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप नोडल अधिकारी ने समापन कार्यक्रम के दौरान विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।
दूसरी ओर स्वीप की ओर से देवखाल, सोनला बछेर, जोशीमठ नगर क्षेत्र में बूथ सप्ताह आयोजित किया गया। साथ ही मतदाता जागरुकता रथ के माध्यम से हाट कल्याणी, उलंगरा, ताजपुर, बामनबेरा, कंडाई, बकरीगाड, ल्वांणी, मुंदोली, लोहजंग, कुलिंग, दिदना, पूर्णा, नंदकेसरी, चेपडों, राडीबगड़, सूना, थराली बाजार, भेंटा और वांण में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर विक्रम सिंह, रश्मी बिष्ट, संतोशी नेगी, हेमा नयाल, देवेंद्र सिंह, संजीव बुटोला, राजपाल सिंह, उत्तम, लखपत, विक्रम कोठारी, राजेन्द्र प्रसाद सती, प्रबोध डिमरी, पृथ्वी रावत, दीवान सिंह नेगी और शिवराज बोरा आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जियो टावर से पार्ट्स चोरी कर फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • लैंसडाउन, रिखणीखाल तथा कोटद्वार क्षेत्र में सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
  • त्रियुगीनारायण : जहां तीन युगों से जल रही है शिव-पार्वती विवाह की पावन अग्नि
  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.