मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की आत्मनिर्भर नारी शक्ति से वर्चुअल किया संवाद जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक रहे मौजूद

शेयर करें !
posted on : अगस्त 18, 2021 3:56 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की आत्मनिर्भर नारी शक्ति से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी के विकास खंड चिन्यालीसौड़ मल्ली गांव की अपर्णा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा रीना रमोला से वर्चुअल बातचीत की। इस दौरान यमुनोत्री विधायक  केदार सिंह रावत भी उपस्थित रहे। ब्लाक सभागार चिन्यालीसौड़ में आयोजित कार्यक्रम में अपर्णा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा रीना रमोला द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एनआरएलएम के तहत हमारे समूह ने एलईडी लाइट बनाने का प्रशिक्षण लिया। आज 50 से 60 महिलाएं सशक्त होकर एलईडी लाइट,झालर,लड़िया,बल्ब आदि बनाने का कार्य कर रही है और समूह के साथ जुड़ी है। समूह द्वारा साढ़े छह लाख टर्न ओवर के साथ एक लाख 30 हजार का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है। महिलायें  स्वयं सहायता समूह में जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है इस हेतु प्रशासन द्वारा भी निरन्तर समूहों का सहयोग किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मयुर दीक्षित ने कहा कि जनपद में एनआरएलएम के अंर्तगत  कुल 1772 स्वयं सहायता समूह पंजीकृत है। जिसमें डेयरी व्यवसाय में 297 समूह, सब्जी, मशरूम, दाल, उत्पादन में 446 समूह, जनरल स्टोर में 62 समूह, एलईडी कार्य में 19 समूह, रिंगाल ऊनी कार्य में 27 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहें है। चिन्यालीसौड़ की अपर्णा स्वंय सहायता समूह एवं नरसिंह स्वयं सहायता समूह द्वारा एलईडी लाइटिंग के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया  है। वर्तमान में  चिन्यालीसौड़ ब्लाक के मल्ली,बल्डोगी आदि गांवों को एलईडी विलेज के नाम से जाना जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनपद में और अधिक लोग स्वरोजगार से जुड़े इस हेतु भटवाड़ी में कृषि ग्रोथ सेंटर,डुंडा में ऊलन व्यवसाय ग्रोथ सेंटर,पुरोला में काष्ठकला ग्रोथ सेंटर का कार्य अंतिम चरण में है। ग्रोथ सेंटर के अस्तित्व में आने से अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार मुहैया कराने के लिए हर सम्भव समूह हित में कार्य किये जायेंगे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ वंदना सोनी,पूनम रमोला, सीडीओ गौरव कुमार,जिला विकास अधिकारी विमल कुमार आर्य, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद सहित महिला समूहों की सदस्य उपस्थित रही। 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ हाइवे पर तोता घाटी में कार हादसा, SDRF ने  बचाया
  • भारत का रक्षा खर्च 92.1 अरब डॉलर पहुंचा, दुनिया में 5वें स्थान पर बरकरार: SIPRI रिपोर्ट
  • NEET-UG परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार, डीएम गौरव कुमार ने अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • डीएम गौरव कुमार ने की बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण कार्यों में कार्यदायी संस्थाओं के लंबित प्रस्तावों की समीक्षा, दिए निर्देश
  • देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल का टिहरी में सड़क हादसों पर सख्त एक्शन, संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन उपचार के निर्देश
  • देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर से सीएम धामी ने दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में तय किया, बोले, ये नए भारत की तेज रफ्तार है
  • महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीति – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • डीएम गौरव कुमार ने ली जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक, डीएलआरसी बैठक में ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • ITI श्रीनगर में लगेगा रोजगार मेला, ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.