posted on : अगस्त 17, 2021 6:27 अपराह्न
लक्सर : एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन तहसील लक्सर के सभागार में किया गया. जिसमें 56 शिकायतें दर्ज की गई तथा मौके पर ही समस्त शिकायतों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग विकास विभाग चकबंदी विभाग पुलिस विभाग आदि से संबंधित रही हैं. तहसील दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी लक्सर शैलेद्र सिंह नेगी द्वारा एक विशेष नवाचारी आयोजन भी किया गया जिसमें कुमारी प्राची राणा तथा आजम अली प्रतिभावान छात्र छात्राओं को तहसील दिवस के अवसर पर आमंत्रित किया गया तथा केतु के निस्तारण एवं सुनवाई के दौरान उपस्थित रखते हुए दर्ज शिकायतों का निस्तारण की प्रक्रिया एवं कार्यवाही से उनको अवगत कराया गया । दोनों ही छात्र-छात्राएं विगत बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं तथा भविष्य में सिविल सेवा आदि के लिए तैयारी कर रहे हैं।



