मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अटल निश्चय बुद्धि बनना अर्थात कभी भी अपने में भी संशय ना होना

शेयर करें !
posted on : अगस्त 17, 2021 7:42 पूर्वाह्न
देहरादून : अटल निश्चय बुद्धि बनना अर्थात कभी भी अपने में भी संशय ना हो। सफल होंगे या नही इसमें संशय ना हो बल्कि निश्चय बुद्धि हो। स्वयं में अगर कमजोरी का संकल्प उत्पन्न होता है तो कमजोरी के संस्कार बन जायेंगे। जैसे एक बार भी शरीर कमजोर हो जाता है तो कमजोरी के जर्म्स पक्के हो जाते है। ऐसे  व्यर्थ रूपी कमजोरी के जर्म्स अपने भीतर प्रवेश ना होने दें। अन्यथा इसे खत्म करना मुश्किल हो जायेगा। जैसे ड्रामा का सीन देखते है, चाहे वहॉ हलचल की सीन हो या अचल की सीन हो दोनो में निश्चय बने रहते है। इसी प्रकार हलचल के सीन में भी कल्याण का अनुभव हो, ऐसे निश्चय बुद्धि बनना है। वातावरण हिलाने वाला हो, समस्या विकराल हो लेकिन सदा निश्चय बुद्धि बनने पर विजय कहलायेंगे। निश्चय के आधार से विकराल समस्या भी शीतल हो जायेगी। 
यदि प्रकृति द्वारा कोई पेपर आये तो पास होने की शक्ति धारण कर लें। फिर हलचल में नही आयेंगे। जरा भी हलचल में आने का अर्थ है फेल होना। यह क्या, यह क्यो इत्यादि का क्वेश्चन उठने का अर्थ है फेल हो जाना। यदि जरा भी कोई प्रकृति की समस्या वार करने वाली बन गई तो फेल कहलायेंगे। यह क्यो हुआ यह बात संकल्प में भी ना आये। कितना भी विस्तार हो लेकिन स्वंय की स्थिति सार रूप में हो। इन सबका आधार है साईलेन्स की शक्ति। इसलिए साईलेन्स की शक्ति को जमा करें। अर्थात व्यर्थ के संकल्प को समाप्त कर एक समर्थ संकल्प में स्थिति हो जाय। संकल्पों के विस्तार को समेट कर सार रूप में स्थित हो जाय तो साईलेन्स की शक्ति स्वतः बढती जायेगी। व्यर्थ है बार्हिमुखता और समर्थ है अर्न्तमुखता ऐसे ही व्यर्थ को समेट कर अर्थात सार में स्थित होने से साईलेन्स की शक्ति जमा कर सकेंगे। शाक्तियों का मुख्य गुण है निर्भयता। शुद्ध संकल्प का स्टॉक जमा हो तो व्यर्थ समाप्त हो जायेगा। 
अव्यक्त बाप-दादा, महावाक्य मुरली, 03 दिसम्बर 1979
लेखक : मनोज श्रीवास्तव, उपनिदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड देहरादून
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.