रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस पार्टी ने बूथ स्तर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2024 12:42 पूर्वाह्न

-नंदप्रयाग में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

पोखरी/गोपेश्वर (चमोली)। लोक सभा चुनाव के लिए मतदान के लिए दो सप्ताह का समय शेष रह गया है। ऐसे में अब चुनाव लड़ रहे दलों ने चुनाव प्रचार में तेजी लाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार को चमोली जिले के पोखरी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जुट जाने की अपील की। साथ ही मतदाताओं से  करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को अपने आशीर्वाद देने की अपील भी की गई, वहीं दूसरी ओर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने नंदप्रयाग में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनता से कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों के बारें में बतायें तथा भाजपा शासन काल के इन दस वर्षों में बढ़ी बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार के बारे में लोगों को बतायें ताकि जनता के सामने भाजपा के खोखले दावों की पोल खुल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को अपना आशीर्वाद देने की अपील भी करें। 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने कहा कि बदरीनाथ के विधायक जो कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत कर विधान सभा पहुंचे थे आज भाजपा की गोद में जा बैठे है ऐसे में उन्होंने बदरीनाथ विधान सभा की जनता के साथ विश्वास घात किया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को आशीर्वाद देकर संसद तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाये। उन्होंने कहा सरकार बेरोजगारी, मंहगाई पर मौन है। आमलोगों का महंगाई से जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला, ब्लॉक अध्यक्ष रवीन्द्र नेगी, विकी नेगी, कुंवर सिंह चौधरी, मधुसूदन चौधरी, बीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने नंदप्रयाग में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के दस वर्षों के कार्यकाल से काफी त्रस्त दिख रही है। आवश्यकता इस बात की है कि जनता को सही दिशा दिखाकर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में आशीर्वाद देने के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके पर चंद्रशेखर पल्लव, नरेंद्र कठैत, तेजवीर कंडेरी, राजेंद्र मैखुरी, पंकज बहुगुणा, प्रेम लाल भारती आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.