गुरूवार, फ़रवरी 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सड़क के अभाव में आज भी देवाल क्षेत्र के कई गांव के ग्रामीण पैदल दूरी नापने को मजबूर, ग्रामीण कर रहे सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 3, 2024 10:10 अपराह्न

देवाल (चमोली)। किसी भी क्षेत्र का विकास का पैमाना मोटर सड़कों से भी आंका जाता है, लेकिन चमोली जिले के देवाल विकास खंड के कई गांव इस हाईटेक युग में भी सड़क से वंचित है। कहीं सड़क हैं भी तो खस्ताहाल है। इस चुनाव में भी लोगों की जबान पर सड़कों का मामले गर्म है। विकास खंड का अंतिम गांव वलाण, बमोटिया बेराधार, आपदा से विस्थापित गांव कुलिंग दिदिडा के लंबे समय से सड़क की मांग करते आ रहे है। अब इन गांवों में सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा भी बुलंद किया जा रहा है।

बलाण गांव देवाल विकास खंड मुख्यालय से 60 किलोमीटर की दूरी में बसा है। ग्रामीण  चार किमी खड़ी चढ़ाई पार कर गांव में पहुंचते हैं।  सबसे बड़ी समस्या गर्भवती महिलाओं और बीमार को डंडी में बैठा कर रोड तक लाना पड़ता है। वलाण गांव की जनसंख्या 870 है गांव में 580 वोटर हैं। गांव में मूलभूत सुविधाएं तो नहीं है, लेकिन सबसे दूरस्थ पोलिंग बूथ है, वहीं विस्थापन की मार झेल रहा दिदिना सड़क की बाट जोह रहा है। यहां पर भी सड़क नहीं है। इसी तरह की समस्या बमोटिया बेराधार के ग्रामीणों के सामने सड़क की समस्या प्रमुख हैं। बीते 15 मार्च को बलाड और वमोटिया के ग्रामीणों ने तहसील थराली में सड़क की मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग को रोड नहीं वोट नहीं का नारा दे कर उनके गांव में पोलिंग पार्टी को नहीं भेजने का आग्रह किया था। थराली-देवाल-वाण और देवाल-सुयाल-कोट-खेता रोड की हालात चिंताजनक बनी हुई है।  ग्रामीण जान हथेली में रख कर आवाजाही कर रहे।

यही हाल शिक्षा का भी है। क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में अध्यापकों के साथ ही अन्य पद रिक्त होने से छात्रों का भविष्य चौपट बना है। सवाड गांव में अभी तक केन्द्रीय विद्यालय की संचालन नही हो पाया है।  2013 की आपदा में सुबलीगाड, ओडर, हरमल के झूला पुल बह गए थे। अभी तक बहे पुलों के स्थान पर पुल नहीं बना। ग्रामीण ने नदियों में श्रमदान से कच्चे लकडी की बलिया डाल कर आवाजाही कर रहे।

क्या कहते है जनप्रतिनिधि

वलाण गांव के लिए दस बर्ष पहले पीएमजीएसवाई ने गांव से तीन किलोमीटर पहले रोड काट कर छोड दिया है। पिछले लम्बे समय से पत्राचार करते आ रहे है, लेकिन सड़क नहीं बन पायी इसलिए ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार का निर्णय लिया है। गांव में पोलिंग पार्टी नहीं भेजे जाने का आग्रह भी किया गया है।

विरेन्द्र राम उपप्रधान बलाण।

वर्ष 2018 में दैविक आपदा से पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आया था। सरकार ने गांव के दिदिना तोक में विस्थापन कर दिया लेकिन आज तक मूलभूत सुविधाएं से वंचित है। ग्रामीणों ने लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का निर्णय लिया है।

हुक्म सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान कुलिग दिदिना देवाल।

अनुसूचित बाहुल्य गांव बमोटिया के ग्रामीण ने सात किलोमीटर मोटर सड़क की मांग पिछले 15 साल से करती आ रही है लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनने से ग्रामीण नाराज हैं चुनाव का बहिष्कार का निर्णय लिया है।

दिलवर रावत ग्राम प्रधान बेराधार देवाल।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
  • कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां
  • स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा, एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें
  • मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत – सौरभ बहुगुणा
  • स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे के निर्देश पर कुमाऊँ में नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद, NDPS में मुकदमा दर्ज
  • प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष और डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित
  • वन विभाग की कार्यशैली के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता ने दिया एक दिवसीय सांकेतिक धरना
  • टिहरी में पयर्टन को नई ऊंचाई देगा लेक फेस्टिवल, 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित होगा टिहरी लेक फेस्टिवल
  • सूचना आयोग के आदेश की अवहेलना पर आयुक्त दलीप सिंह कुंवर का सख्त रुख, कोटद्वार के तीन तत्कालीन SDM को कारण बताओ नोटिस
  • दिल्ली से देहरादून तक एक सूत्र : धामी की कार्यकुशलता और मोदी का विश्वास बना उत्तराखंड की ताकत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.