गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अग्निवीर योजना पर लोकसभा चुनाव से पहले सियासी संग्राम, बीजेपी बोली – अग्निवीर पर कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं

शेयर करें !
posted on : मार्च 30, 2024 12:29 पूर्वाह्न

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, जो अपनी सरकारों में शहादत की सूचना को काला कंबल व बक्से के साथ 15 पैसे के टिकट लगे पोस्टकार्ड पर घर भेजकर अपमान करते थे, वही आज अग्निवीर योजना को लेकर भ्रम फैला रहे हैं ।जबकि मोदी जी सशक्त सेना एवं समृद्ध राष्ट्र के उद्देश्य से अग्निवीर योजना को आगे बढ़ा रहे हैं । भाजपा ने एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल खंडूरी को सीएम बनाकर सैनिकों का सम्मान किया और आज भी एक सैनिक पुत्र मुख्यमंत्री, राज्य को विकसित बनाने के लिए रात दिन एक किए है।

रिस्पना पुल स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने अग्निवीर योजना पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, उन्हे सेना से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न करने का कोई नैतिक अधिकार नही है । उन्होंने आरोप लगाया कि यही कांग्रेस है जिनकी सरकारें काला कंबल एवं बक्से के साथ मात्र 25 पैसे के पोस्टकार्ड पर शहादत की सूचना घर भेज कर इतिश्री कर लेते थे। आजादी के बाद 5 दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने देश के वीर जवानों की शहादत के साथ यह अपमान किया, साथ ही देश ने वह दौर भी देखा जब सीमावर्ती क्षेत्रों में सामरिक दृष्टि से हजारों हेक्टेयर जमीन दुश्मनों के लिए छोड़ दिए गए । सीमाओं पर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार नही किया गया और सैनिकों को आधुनिक हथियारों एवं सुविधाओं के अभाव में अनावश्यक शहीद होने के लिए परिस्थितियों तैयार की गई। हमने इनके ऐसे रक्षा मंत्री भी देखे जिन्होंने संसद के मंच पर स्वीकारा कि हमने सीमाओं पर सामरिक महत्व की योजनाओं को आगे नहीं बढ़ाया क्योंकि दुश्मन देश से सीधे टकराव से बचना उनकी रणनीति है। वहीं देश में पहली बार, अटल जी की सरकार ने कारगिल युद्ध के समय से शहीदों के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके पैतृक निवास पहुंचाया । साथ ही पीड़ित परिवार को यथोचित आर्थिक मदद एवं उनकी सभी जरूरत को पूरा करने का काम किया। उन्होंने कहा, हमने दशकों से लंबित वन रैंक वन पेंशन को लागू करने का काम किया, अत्याधुनिक हथियारों एवं सुरक्षा उपकरण को उपलब्ध कराकर सैनिकों के जीवन को सुरक्षित बनाने का काम किया, कमीशन के तोल मोल में हथियार नहीं खरीदने वाली सरकारों के मुकाबले आज देश हथियारों का बड़ा निर्यातक बन गया है।

 जोशी ने कहा, जहां तक सवाल है अग्नि वीर योजना का तो पीएम मोदी जी ने तमाम सैन्य अधिकारियों एवं रक्षा विशेषकों के साथ देश हित में इस योजना को लागू किया है। विशेषज्ञ एवं विश्वव्यापी अनुभवों को देखते हुए सशक्त सेना एवं श्रेष्ठ सैनिक बनाने के उद्देश्य से लागू यह योजना शक्तिशाली भारत की नींव रखने वाली है । जिसके माध्यम से युवाओं को सेना में नौकरियों के अधिक अवसर मिल रहे हैं, क्योंकि 25 फीसदी स्थाई नियुक्ति के अतिरिक्त 3 गुना अधिक युवाओं को 4 वर्ष तक सेवा के अवसर मिल रहे हैं । जो युवा सेना में सेवा देने के बाद समाज में वापस आएंगे वे आर्थिक रूप से मजबूत एवं स्किल्ड होंगे। जिनके लिए सरकारी, अर्द्ध सरकारी, सार्वजनिक उपक्रमों, कॉर्पोरेट समूह एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के असीमित अवसर इंतजार कर रहे हैं । इतना ही नहीं जागरूक, अनुशासित एवं समर्थ नागरिकों की एक वैकल्पिक सैन्य काडर का भी निर्माण हो रहा है, जो किसी भी विपरीत परिस्थिति में देश को मजबूती प्रदान करने में सक्षम होगा । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, सशक्त सेवा एवं समृद्ध राष्ट्र के स्वप्न को साकार करती मोदी जी की यह योजना कांग्रेस एवं उस तमाम विपक्ष के लिए समझाना मुश्किल है जो हमेशा वोट बैंक के गणित में ही उलझे रहते हैं।

आज देश एवं प्रदेश सभी इस बात को जानते और पहचानते हैं कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ती है। क्योंकि वे सभी गवाह है कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल खंडूरी को उत्तराखंड की बागडोर सौंप कर भाजपा ने सेना के शौर्य, अनुशासन एवं ईमानदारी को सम्मान देने का काम किया । और आज भी एक सैनिक पुत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्तमान दशक को उत्तराखंड का बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं, जो इस सैन्य बहुल प्रदेश के सामर्थ्य को प्रदाशित करता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.