सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम धामी ने बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में की पद यात्रा, डीडीहाट में की जनसभा

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2024 12:29 पूर्वाह्न
  • मुख्यमंत्री ने डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में की जनसभा।
  • कांग्रेस पार्टी पर किया हमला, कहा-कांग्रेस में कोई टिकट तक लेने को नहीं था तैयार।

अल्मोड़ा: आज गुरुवार मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट मार्केट से रामलीला ग्राउंड (डीडीहाट, पिथौरागढ़) तक पदयात्रा में हजारों समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पदयात्रा के दौरान मातृशक्ति एवं आमजन द्वारा मिले प्रेम एवं आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित अभूतपूर्व विकास कार्यों से हमारा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भांति ही प्रदेश की जनता भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए उत्साहित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ के डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने डीडीहाट मार्केट से रामलीला ग्राउंड तक हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा में भी भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को अधिक से अधिक वोटों से जीताने की अपील जनता से की।

इस अवसर पर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अजय टम्टा को अधिक से अधिक वोटों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि मुझे प्रदेश के मुख्य सेवक की जो यह जिम्मेदारी मिली है वह आप सभी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने कहा कि हम आपके आशीर्वाद से ज्यादा से ज्यादा विकास के कार्य कर रहे हैं और इस दौरान बहुत सारे निर्णय भी लिए हैं। आज तक जो कार्य उत्तराखंड बनने के बाद नहीं हुए थे, उन्हें हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा विशेष लगाव है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी 14 विधानसभा सीटों पर बड़े मार्जिन से प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखंड की पाँच की पाँच सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, सुशासन के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य पूर्ण रूप से स्पष्ट है, यह लक्ष्य है उत्तराखंड के विकास का, उत्तराखंड की महिलाओं के विकास का, युवाओं के लिए संभावनाओं से भरे आकाश का। उन्होंने कहा कि हमारे फैसलों में हमारा यह भाव स्पष्ट रूप से नजर आता है। आपने देखा होगा कि भर्ती घोटालों पर हमने प्रहार किया और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आये। इसके चलते आज पारदर्शिता के आधार पर युवाओं का सरकारी नौकरियों में चयन हो रहा है। उत्तराखंड में पहली बार यह इतिहास बना जब किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी। हमने समान नागरिक सहिंता के साथ ही धर्मांतरण का कानून, दंगा विरोधी कानून भी लागू किया है। इस प्रकार के हमने कई निर्णय लिए हैं। गरीबों को तीन नि:शुल्क सिलिंडर दिए जा रहे हैं, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। देवभूमि में लैंड जेहाद पर भी हमने कठोर कार्रवाई की है। ऐसे निर्णय लिए हैं जो आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होंगे। वर्तमान में प्रदेश में केंद्र की सरकार से भरपूर सहयोग मिल रहा है। केंद्र ने हमारे लिए डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की है। मेडिकल कॉलेज, हेली सेवाओं का विस्तार इस क्षेत्र में तेजी से हो रहा है, सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण हो रहा है। मानसखंड मंदिर मिशन के अंतर्गत कुमाऊँ के मंदिरों का सर्किट बनाया जा रहा है। पिछले दिनों हमारे प्रधानमंत्री जी आदि कैलाश आदि स्थानों पर गए, जिस कारण इन क्षेत्रों को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। पहले केवल योजनाएं बनाई जाती थी, लेकिन आज हर काम को पूरा किया जाता है।

उन्होंने कहा मि वर्ष 2014 के बाद देश में अनेक फैसले लिए गए। सीएए के कानून से लेकर कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया गया। अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर का निर्माण कर लिया गया है। आज रामलला भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों का लक्ष्य केवल सत्ता पाना है, हमारी पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय का है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जो केवल एक परिवार के लिए है, वहां केवल एक परिवार के बारे में बात होती है और इस बार जब उत्तराखंड में कांग्रेस में टिकट जब बंट रहे थे तो कांग्रेस में कोई टिकट लेने को ही तैयार नहीं क्यूंकि जनता ने आदरणीय मोदी जी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल देश को लूटने का कार्य किया है। कांग्रेस ने राज्य गठन तक का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि कांग्रेस रूपी रावण को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है। इसी तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

इस अवसर पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, सुरेश गढ़िया, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट, लोकसभा संयोजक एवं दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधानसभा के प्रभारी मनोज सावंत, नगर मंडल के अध्यक्ष धर्म कन्याल आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.