रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गृह सचिव दिलीप जावलकर एवं डीजीपी अभिनव कुमार ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 28, 2024 12:01 पूर्वाह्न
देहरादून : आगामी लोकसभा निर्वाचन एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा हेतु सचिव गृह उत्तराखण्ड शासन दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय, देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से आगामी लोकसभा निर्वाचन में एवं कानून व्यवस्था के मुद्दों से सचिव गृह महोदय को अवगत कराया। प्रस्तुतिकरण में आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित अब तक की पुलिस कार्यवाही यथा क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन का चिन्हिकरण, पुलिस बल की आवश्यकता का आंकलन, सीमावर्ती राज्यों से की गयी समन्वय बैठक, समन्वय हेतु सभी स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, SST एवं FST द्वारा की गयी कार्यवाही आदि पर प्रकाश डाला गया।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अभिनव कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड शासन और पुलिस विभाग एक टीम के रूप में कार्य करने लिए संकल्पित हैं। आगामी लोकसभा निर्वाचन, माँ पूर्णागिरी मेले, बैसाखी मेला स्नान पर्व, चारधाम यात्रा सहित अन्य महत्वपूर्ण अयोजनों को सकुशल सम्पन्न कराने की चुनौती रहेगी और उत्तराखण्ड पुलिस इस चुनौती से प्रभावी रूप से निपटेगी।
सचिव गृह उत्तराखण्ड शासन दिलीप जावलकर द्वारा अपने सम्बोधन में समीक्षा गोष्ठी में आमंत्रित करने के लिए उपस्थित सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श करते हुए उन्होने आदर्श आचार संहिता की एसओपी का गहनता से अवलोकन कर निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में सभी विभागों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर चुनाव सम्पन्न कराने में अपना सहयोग दें। सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखें। सोशल मीडिया पर प्रसारित कानून व्यवस्था, चुनाव आदि संवेदनशील पोस्टों/फेक न्यूज की नियमित रुप से मॉनिटरिंग किये जाने तथा भ्रामक पोस्टों के तत्काल खण्डन की कार्यवाही करें।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, उत्तराखण्ड शासन से विशेष सचिव गृह- रिधिम अग्रवाल, अपर सचिव गृह-  निवेदिता कुकरेती, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीओ निहारिका सेमवाल ने किया थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : नशा तस्करी पर कार्रवाई, 60 पव्वे के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : बी.जी.आर. कॉलेज परिसर में वाहनों पर गिरे पेड़, फायर टीम ने हटाया
  • जनसुनवाई में उठे सड़क, पानी, बिजली से लेकर स्वास्थ्य-शिक्षा तक के मुद्दे
  • तेज आंधी-तूफान से गिरा पेड़ बना बाधा, पुलिस व SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही कर बहाल कराया यातायात
  • कोटद्वार : सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने नगर निगम सभागार में ली अधिकारियों की बैठक
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • उत्तराखंड : भयंकर अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत
  • उत्तराखण्ड : 3–5 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.