सोमवार, दिसम्बर 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने नामांकन रैली से दिखाई ताकत, कही ये बड़ी बातें

शेयर करें !
posted on : मार्च 27, 2024 7:07 अपराह्न

पौड़ी : लोकसभा चुनाव का चुनावी शोर चरम पर है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी और राजनीतिक दल अपनी-अपनी ताकत दिखा रहे हैं। पौड़ी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने नामांकन के बाद नामांकन रैली केजरिए अपनी ताकत दिखाई। गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। गणेश गोदियाल की रैली में भी लोगों को हुजूम देखने को मिला। पौड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में गणेश गोदियाल ने हुंकार भी। उन्होंने जनता के सामने अपने चुनावी वादे रखे। उन्होंने केंद्र की भाजपा और राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के राज में पहाड़ की बेटी की बेरहमी से हत्या हो गई। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि भाजपा के नेता का बेटा है। भाजपा नेता का पूरा परिवार ही इसमें शामिल है। अब तक बेटी अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि ये लोगों को झूठ बोलकर ठगने वाले लोग हैं। हो सकता है कि प्रधानमंत्री पौड़ी या श्रीनगर में आएं और दो आसूं बहाकर कह दें कि हम न्याय दिलाएंगे। लेकिन, लोगों को इनके झांसे में नहीं आना है। प्रधानमंत्री अंकिता की हत्या के बाद दो बार उत्तराखंड आ चुके हैं, लेकिन एक शब्द तक नहीं बोला।

गोदियाल ने वन रैंक, वन पेंशन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मसले को हल कर दिया था। लेकिन, इनक सरकार आने के बाद आज तक मसला नहीं सलझ पाया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जाल में फंसने वाली सरकार और पार्टी है। ये पिछले वादों को पूरा नहीं करते हैं और दूसरा जाल फेंककर उसमें लोगों को उलझा देते हैं। राम मंदिर को लेकर गोदियाल ने कहा कि कोई देवभूमि वालों से राम की बात ना करे। यहां का प्रत्येक व्यक्ति राम का भक्त है। उन्होंने कहा कि कई सालों तक गांव की रामलीलाओं में हमने भगवान श्री राम के जीवन को अभिनित किया है। हमसे बड़ा रामभक्त कौन होगा।

अग्निवीर भर्ती स्कीम को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। गणेश गोदियाल ने कहा कि पहले हमारे उत्तराखंड के हर साल करीब 25 हजार युवा फौज में भर्ती होते थे, जो अब नहीं हो रहे हैं। गोदियाल ने कहा कि पहले सिपाही भर्ती होते थे, तो उनको उम्मीद होती थी कि मेहनत करके प्रमोशन हासिल करेंगे। कोई हवलदार, कोई नायब सुबेदार, कोई सुबेदार और कोई ऑनरेरी कैप्टन तक जाते थे। लेकिन, अब ऐसा कुछ नहीं होने वाला। चाल नौकरी करो और उसके बाद घर भेज दिए जाएंगे। ना तो पहले जैसा सम्मान रहा और ना जीवन की सुरक्षा की गारंटी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो इसे समाप्त कर पहले जैसी व्यवस्था बना दी जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने और भी कई मसले उठाए। उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि जैसे आज तक पहाड़ के लिए खपता आया हूं। हमेशा इसी तरह से आप लोगों के बीच में रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस बात को कहती है, उसे करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि गणेश गोदियाल चुनाव ही ना लड़ पाए। लेकिन, भाजपा हमें डरा नहीं पाएगी। क्योंकि हमारे साथ जनता का आशीर्वाद है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कवींद्र इस्टवाल ने कहा कि जिस तरह से आज नामांकन रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। जिस तरह का जोश नजर आ रहा है। उससे एक बात तो साफ है कि इस बार कांग्रेस की जीत पक्की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसी तरह से मनोबल बनाकर रखना होगा। साथ और अधिक मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को लोगों को खूब समर्थन मिल रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रधानमंत्री मोदी ने “मन की बात” में की उत्तराखंड की विशेष ब्रांडिंग, मुख्यमंत्री धामी के कामों पर PM MODI की मुहर
  • मुख्यमंत्री के आश्वासन पर चौखुटिया का उपजिला चिकित्सालय आंदोलन स्थगित; टोकन मनी जल्द जारी होगी, विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे तैनात
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की उत्तराखंड की विशेष ब्रांडिंग, मुख्यमंत्री धामी के कामों पर पीएम मोदी की मुहर
  • 20वां नाबोत्सव का हुआ समापन, उत्तराखंड ने किया शानदान प्रदर्शन
  • राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विरासत को सुरक्षित व सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • राज्यपाल ने किया ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में आयोजित ड्ल्यूएसडीएम-2025 का समापन
  • 2030 तक HIV एड्स महामारी को समाप्त करना : भारत का अगला बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसर
  • भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में 03 दिसंबर को भगवंत ग्रुप का रजत जयंती समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां होंगी सम्मानित
  • राज्य में बनेगी 23 नई खेल अकादमियाँ, हर साल 920 इंटरनेशनल एथलीट तैयार होंगे – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत 02 दिसंबर को कोटद्वार में जनपद स्तरीय कैंप का आयोजन – एलडीएम मीनाक्षी शुक्ला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.