शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

 जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2024 6:28 अपराह्न
हरिद्वार : लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सुचारू संपादन हेतु पीठासीन अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण भेल के कन्वेंशन हॉल में दिया गया, जिन्हें मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिवस 1041 पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रथम प्रशिक्षण लिया गया जबकि 22 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बिना किसी ठोस कारण प्रशिक्षण में अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी कार्मिक का रिश्तेदार निर्वाचन लड़ता है तो उसकी सूचना से तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी कार्मिक सौंपे गए कार्यो एंव दायित्वों का बखूबी निर्वहन करना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्मिक तटस्थ होकर कार्य करें, तथा मतदान पार्टियां अपने ही बूथ पर ही रात्रि विश्राम करें, इसकी जिम्मेदारी भी पीठासीन अधिकारी की होगी व किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि मतदान से पूर्व मॉकपोल अनिवर्य रूप से करायेगें तथा मॉकपोल में प्रत्येक प्रत्याशी को वोट डाले जाएं, मॉकपोल में कम से कम 50 मत का उपयोग जरूर किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान निर्धारित समय पर शुरू किया जाए, प्रत्येक दो घण्टे में मतदान सूचना कन्ट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करेगें।   उन्होने कहा कि पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी का अच्छी तरह अध्ययन कर ले साथ ही ईवीएम संचालन में दक्षता हासिल कर लें ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा जो भी शंकाए है उनका समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही कर लें।
उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारियों के साथ ही मतदान कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए सैद्धान्तिक के साथ ही ईवीएम का व्यवहारिक प्रशिक्षण गहनता से लें, ताकि  मतदान दिवस पर किसी प्रकार की परेशानी न आये। उन्होंने कहा मतदान में लगे सभी कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा एवं शालीनता से निर्वाचन कार्यो को संपादित करते हुए संपन्न कराये। उन्होंने कहा कि आर्दश आचार संहिता लगते ही हम सभी आयोग के अधीन हो जाते है, तटस्थ होकर निर्वाचन कार्य पारदर्शिता से संपन्न कराना हमारा दायित्व हैं। मतदान कर्मी टीम भावना से मिलजुल कर कार्यो को अंजाम दे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी अभिकर्ताओं की मौजूदगी में मतदान से पूर्व मॉकपोल कराना अनिवार्य है। पीठासीन अधिकारी हस्तपुस्तिका का भलीभांति अध्ययन कर लें। मतदान बूथ में पीठासीन अधिकारी अनुशासन बनाये रखे, शालीनता से व्यवहार करें, ताकि शांतिपूर्ण, निर्वाध मतदान संपन्न हो सकें।
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण केएन तिवारी, मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न  प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुंबई में 1,745 करोड़ की कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
  • कोटद्वार : छात्राओं को दी गई सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की जानकारी
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई
  • घंटाघर में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम, महिला श्रमिकों को सूट और पुरुषों को गमछा भेंट
  • केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • वृद्धावस्था पेंशन से लेकर फ्री मोतियाबिंद सर्जरी तक, जानें CM की बड़ी बातें
  • मौसम के दिखे तीखे तेवर, कभी भारी गर्मी फिर अचानक भारी बारिश
  • घर और बाहर दोनों मोर्चों पर सक्रिय महिलाएं, काम का बोझ अब भी तीन गुना, पुरुष केवल इतने मिनट करते हैं काम
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त
  • उत्तराखण्ड का चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल प्रदेश के अधिकारी ने किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.