शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने लोक सभा चुनाव को लेकर जनपद उत्तरकाशी में की धारा-144 लागू

शेयर करें !
posted on : मार्च 18, 2024 2:01 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी : चुनाव को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने लोक शांति कोे कायम रखने तथा लोक सभा चुनाव के सफल संचालन हेतु धारा-144 के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही निषेधाज्ञा लागू कर दी है। एक अन्य आदेश में जिलाधिकारी ने आम लोगों से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में निर्वाचकों को डराने व धमकाने तथा प्रभावित करने और घूस देने से रोके जाने की अपील करते हुए कहा है कि निर्वाचकों को प्रभावित करने के लिए नकदी, घूस कोई वस्तु का वितरण या बाहुबल के इस्तेमाल को आईपीसी की धारा 171 (ख) व (ग) के अंतर्गत अपराध है और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 के अंतर्गत भ्रष्ट आचरण है।
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने लोक सभा चुनाव के घोषणा होने के तुरंत बाद जिले में द.प्र.सं. की धारा-144 के तहत जिले में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी करते हुए कहा कि इस आदेश के तहत लागू प्रतिबंध अगर पहले वापस न लिए गए तो आगामी 6 जून 2024 तक लागू रहेंगे।  आदेशानुसार जिले के सीमा के भीतर कोई पॉंच या उससे अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्र नहीं होंगे लेकिन पुलिस बलों व ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों, स्कूल-कॉलेजों व संस्थानों में पढाई के लिए एकत्र विद्यार्थियों, शांतिपूर्वक जा रही शव यात्रा में सम्मिलित लोगों, उद्योगों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों व व्यासायिक गतिविधियों हेतु एकत्र लोगों पर यह पाबंदी लागू नहीं होगी।
आदेश में अस्त्र, शस्त्र, लाठी-डंडा, आग्नेयास्त्र आदि हिंसा में प्रयुक्त होने या लोगों को डराने व अपराध में प्रयुक्त होने हथियारों के प्रयोग को निषिद्ध करने के साथ ही अफवाह फैलाने और साम्प्रदायिकता व पारस्परिक द्वेष भावना अथवा तनाव फैलाने पर भी रोक लगाई गई है तथा राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों को किसी भी रूप में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करने की हिदायत दी गई है। आदेश में चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले व असंवैधानिक कार्यों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन करने या इस तरह के कार्यों का समर्थन करने को प्रतिबंधित करने के साथ ही सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बगैर राजनैतिक बैठक, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग, राजनैतिक जुलूस व रैली हेतु वाहनों के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है। इसके साथ ही जिले की सीमा में पॉलीथीन व अन्य प्रतिबंधित सामग्री के प्रयोग पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट
  • REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
  • मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान
  • नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प
  • मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, लाल पुल बस हादसे के घायलों का निःशुल्क उपचार, संकट की घड़ी में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण
  • उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में एक हफ्ते की देरी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
  • होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरानी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
  • कोटद्वार : 20 वर्षों का इंतजार खत्म, ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का विधानसभा अध्यक्षा ने किया लोकार्पण
  • ओडिशा में स्कूली किताबों की गंभीर गलतियों पर बड़ा एक्शन, 4 अधिकारी निलंबित; शिक्षा विभाग में व्यापक सुधार की तैयारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.