शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : जिले के 544 पोलिंग बूथ पर वोट देंगे 02 लाख 43 हजार 62 मतदाता – जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट

शेयर करें !
posted on : मार्च 17, 2024 2:06 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा है कि जिले में लोक सभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हैं और चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय कर दिया गया है। जिले में कुल 544 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। अभी तक जिले में 243062 मतदाता पंजीकृत हैं। चुनाव संपादन के लिए जिले में जोन 13 एवं 121 सेक्टर बनाए गए हैं।
लोक सभा चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए इस बार स्वीप कार्यक्रम के तहत इस बार गॉव-गॉव जाकर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। 85 वर्ष से अधिक आयु के तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।  उन्होने बताया कि जिले में अब तक कुल 124876 पुरूष एवं 118184 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के 6379 युवा मतदाता, 85 वर्ष के अधिक आयु के 1303 मतदाता और दिव्यांग श्रेणी में 3732 मतदाता और सर्विस वोटर के रूप में 3373 मतदाता पंजीकृत हैं। जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 11 मतदाता हैं। जिले में वर्ष 2019 की तुलना में इस बार 7.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की पूरी सरकारी मशीनरी चुनाव को लेकर चाक-चौबंद और तत्पर है। चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय कर दिया गया है। जिले में एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी आदि के रूप में 46 सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं।  उन्होंने बताया कि जिले में पुरोला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 11 दूरस्थ मतदान केन्द्र पी-3 श्रेणी में रखे गए हैं, इन केन्द्रों के लिए तीन दिन पहले पालिंग पार्टियां रख कर दी जाएंगी जबकि पी-2 श्रेणी में 167 और पी-1 श्रेणी में 366 पोलिंग स्टेशन शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा ककि निर्वाचन के दौरान मीडिया तक नियमित रूप से सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी । जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से निर्वाचन को सुव्यवस्थित संपादित करने में सहयोेग देने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भ्रामक सूचनाओं के प्रसार रोकने और सही जानकारियों को प्रचारित-प्रसारित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिला निर्वाचन अधिकारी जय किशन भी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व पूर्व मेयर हेमलता नेगी
  • नरसिंह जयंती पर ज्योतिर्मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजी शंकराचार्य की नगरी, ITBP बैंड ने भक्ति से सराबोर किया माहौल
  • उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, केदारनाथ से चोरी 14 लाख के 13 महंगे मोबाइल फोन व नकदी बरामद
  • देहरादून में लूट के बाद फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
  • धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, इन पर लगी मुहर
  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
  • उत्तराखंड : चमोली में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार
  • अनुरोध पर होंगे शिक्षकों के तबादले, स्कूलों के 150 मीटर में दायरे से हटेंगी तंबाकू-शराब की दुकानें
  • सैकोट में टूटी नहर से खेती पर संकट, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
  • आम श्रद्धालुओं के दर्शनों को एक मई को खुलेंगे लाटू धाम के कपाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.