मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने निर्वाचन से जुड़े नोडल अधिकारियों तथा एआरओ की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2024 8:03 अपराह्न
हरिद्वार : हरिद्वार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निर्वाचन से जुड़े नोडल अधिकारियों तथा एआरओ के साथ विकास भवन स्थित एनआईसी सभागार में बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु वचनबद्ध हैं। उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होते ही 24 घंटे 48 घंटे तथा 72 घंटे के भीतर की जाने वाली कार्यवाहियां समयबद्धता से पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। निर्वाचन प्रक्रिया में छोटी से छोटी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी कार्मिकों को सौंपे गए दायित्वों का भली भांति अध्ययन करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 लगे होने के कारण अब पब्लिक एकत्र होने वाले कार्यक्रमों यथा बर्थडे समारोह,शादी समारोह आदि के लिए भी संबंधित क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता में कोई भी नया वित्त स्वीकृत होगा। नए टेंडर और काम प्रारंभ नहीं होंगे। पुराने कार्य प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, आईएएस ट्रेनी दीपक सेठ, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, डीआरडीए परियोजना निदेशक केएन तिवारी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह,  उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, उप जिलाधिकारी लक्सर गोपाल चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,एआरटीओ रश्मि पंत, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, डीएसटीओ नलिनी ध्यानी, पयर्टन अधिकारी सुरेश यादव तथा जनपद के सभी अधिकारी मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.