शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक; निर्वाचन व्यवस्थाओं को पूरी लगन, निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2024 4:19 अपराह्न

चमोली  : लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को वीसी के माध्यम से सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन संबधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि पुलिस एवं सेक्टर अधिकारी सभी वल्नरेबल एवं क्रिटिकल बूथों का संयुक्त निरीक्षण करते मैपिंग करना सुनिश्चित करें। मतदेय स्थलों पर रैम्प, पानी, विद्युत, शैड़, दरवाजे, खिड़की, फर्नीचर एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को तत्काल बहाल किया जाए। आर्दश आचार संहिता लागू होने पर निर्धारित अवधि में की जाने वाली कार्रवाई हेतु समुचित व्यवस्थाएं अभी से की जाए। सेक्टर, जोनल एवं पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट वितरण के साथ पोलिंग पार्टियों का मूवमेंट प्लान तैयार किया जाए। पोलिंग पार्टियों को गंतव्य स्थान पर सकुशल पहुंचाने तथा मतदान के पश्चात उनकी वापसी के लिए समुचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने निर्वाचन नियंत्रण कक्ष, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, व्यय लेखा एवं निगरानी व व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ, एमसीएमसी, मीडिया सेंटर, लेखन सामग्री, प्रपत्र, हेल्थ किट, वोटर स्लिप, वीडियोग्राफी आदि व्यवस्थाएं भी समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि माइग्रेट मतदेय स्थल माणा, नीती, गमशाली, कैलाशपुर, झेलम, कोषा, जुम्मा, द्रोणागिरी तथा मलारी के मतदाताओं के सूची तैयार करते हुए उनके साथ ग्राम स्तर पर बैठक करते हुए मतदान हेतु समुचित व्यवस्थाएं की जाए। जनपद में 18-19 आयु वर्ग के युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए 11 से 16 मार्च तक सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में शिविर लगाए जाए। पिछले निर्वाचन में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर बूथों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाए। प्रवासी मतदाताओं से संवाद कर मतदान के लिए बुलाया जाए। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात समस्त कार्मिकों को ईडीसी अथवा पोस्टल बैलेट से मतदान की समय से व्यवस्थाएं की जाए। दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता,  जो बूथ पर आने जाने में बिल्कुल ही असक्षम है, उनके लिए घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कहा कि निर्वाचन एक समयबद्ध प्रक्रिया होती है, सभी अधिकारी, कर्मचारी समय का विशेष ध्यान रखें और राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को संपन्न कराने हेतु सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण लगन एवं निष्ठा के साथ पूर्ण किया जाए। वीसी में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, तीनों विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सभी एसडीएम सहित निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.