सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसपी अजय गणपति की अध्यक्षता में भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर की गयी दोनो देशों की सुरक्षा ऐजेन्सियों के साथ भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा समन्वय व मैत्री बैठक

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2024 5:00 अपराह्न

चम्पावत :भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति की अध्यक्षता में की गयी दोनो देशों की सुरक्षा ऐजेन्सियों के साथ भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा समन्वय व मैत्री बैठक। दोनो देशों की सुरक्षा ऐजेन्सियों के बीच आपसी समन्वय बनाये जाने व आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी बैठक। जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत NHPC गेस्ट हाउस में  पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत लगने वाली भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा दोनो देशों की सुरक्षा ऐजेन्सियों के साथ आपसी समन्वय बनाये जाने हेतु अन्तराष्ट्रीय सीमा पर नियुक्त दोनो देशो की सुरक्षा ऐजेन्सियों के साथ भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा समन्वय व मैत्री बैठक का आयोजन किया गया ।

उक्त गोष्ठी के दौरान आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अन्तराष्ट्रीय सीमा पर नेपाल राष्ट्र से मादक पदार्थों/ मानव तस्करी से सम्बन्धित प्रकरणों, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं तथा अपराधियों का आवागमन से सम्बन्धित प्रकरणों, नेपाल राष्ट्र के मूल निवासी जो भगोड़े घोषित किये गये है/ जनपद के विभिन्न मुकदमों में वांछित है, जिनके विरूद्ध न्यायालय द्वारा NBW जारी किया गया है, अन्तराष्ट्रीय सीमा पर अनाधिकृत अतिक्रमण के प्रकरणों, लोकसभा चुनाव के दौरान अन्तराष्ट्रीय बॉर्डर पर किये जाने वाले सुरक्षा प्रबन्धनों, अनाधिकृत रुप से ले जाये जाने वाली नकदी के सम्बन्ध में, आपराधिक व्यक्तियों का चिन्हिकरण एवं कार्यवाही तथा सी0सी0टी0वी0/गस्त/पिकेट की व्यवस्था के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया ।  

उक्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सीमा पर सघन चैकिंग किए जाने, मादक पदार्थों / मानव तस्करी की रोकथाम किये जाने, दोनो देशों की सुरक्षा ऐजेन्सियों के बीच आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान किये जाने, गैर जमानती वारंट की तमिल तथा कसीनो में लोगों द्वारा ब्याज पर पैसा देकर तथा गाड़ी गिरवी रखकर लोगों को पैसा दिया जाता है जिस पर रोक लगाए जाने हेतु आपसी सहयोग से कार्रवाई किए जाने, प्रतिबन्धित मार्गों से तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करने, नाव/राफ्ट की सहायता से नदी पार कर भारत-नेपाल के बीच प्रतिबन्धित सामग्री की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये।

उक्त गोष्ठी में एसपी कंचनपुर नेपाल चक्रराज जोशी, एसएसआई गड्डा चौकी राधा कृष्णनाथ  एसएसआई यातायात भुवन विक्रम शाह गड्ढाचौकी तथा अनुराग डिप्टी कमांडेंट एसएसबी 57 बटालियन राम नारायण विश्वास असिस्टेंट कमांडेंट एसएसबी,  असिस्टेंट कमांडेंट पांच बटालियन एसएसबी भागीरथ  लावा क्षेत्राधिकार टनकपुर शिवराज सिंह राणा निरीक्षक सीआईएफ संजीव कुमार थाना अध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवान निरीक्षक अभिसूचना चम्पावत सुंदर सिंह गंनघरिया चौकी शारदा बैराज इंचार्ज ललित मोहन पांडे निरीक्षक टनकपुर चंद्रभान सिंह, कस्टम अधीक्षक राजेश पांडे निरीक्षक कस्टम पंकज कुमार  द्वारा भाग लिया गया है  

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.