बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला निवार्चन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को इलेक्शन मोड में सक्रिय रहने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 2, 2024 6:15 अपराह्न
हरिद्वार : जिला निवार्चन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े नोडल अधिकारियों तथा एआरओ द्वारा की जा रही तैयारियों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चल रही तैयारियों की जानकारियां लेते हुए सभी अधिकारियों को इलेक्शन मोड में संक्रिय रहने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, पंचायतीराज तथा शहरी विकास सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं को चल रहे निर्माण कार्यो की सूची शीघ्रता एवं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन करने तथा कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने पर्यवेक्षकों के साथ लाइजनिंग ऑफिसर्स तथा टाइपिस्ट की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।  
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को जो दायित्व दिया गया है, उसका निष्पादन अपनी देखरेख में समय से पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा निर्वाचन प्रक्रिया दौरान सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाये और कम्यूनिकेशन में किसी भी प्रकार का गैप न हो। उन्होंने कार्मिकों का प्रथम रेण्डमाईजेशन करने, आदर्श आचार संहिता, मतदान कार्मिकों के प्रथम प्रशिक्षण का रोस्टर तैयार करने, पोस्टल बैलेट, वाहनों की संख्या का मूल्यांकन एवं संचालन, रोडमैप, सर्विस वोटर्स, सामग्री आदि से सम्बन्धित की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांगो तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को सक्षम एप के माध्यम से मतदान दिवस हेतु नियमानुसार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्व होता है। मतदाता अपने मत के महत्व को समझें और बिना किसी प्रलोभन के अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना ही अधिक सशक्त होगा। वीसी में नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र नेगी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैघरी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चैहान, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीएल मलेठा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
  • धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.