बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिव्यांग और 80 वर्ष के ऊपर के मतदाताओं को मतदान करवाने के लिए प्रदान करें समुचित सहयोग – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : मार्च 1, 2024 4:07 अपराह्न
पौड़ी : दिव्यांग और 80 वर्ष के ऊपर के मतदाताओं को मतदान करवाने के लिए समुचित सहयोग प्रदान करें। सभी विभागों में तैनात नियमित और आउटसोर्सिंग सभी कार्मिकों का शतप्रतिशत मतदान करवाएं। उपरोक्त दिशा-निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी. कक्ष में आयोजित की गई निर्वाचन की समीक्षा बैठक में दिए। जिलाधिकारी नोडल अधिकारी दिव्यांग, खंड शिक्षाधिकारी पाबौ अमित चौहान तथा समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि स्थानीय बी.एल.ओ. के सहयोग से जनपद के अलग-अलग क्षेत्र के दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं का सही-सही लेटेस्ट डाटा प्राप्त करते हुए उनको मतदान करवाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उनका मतदान में प्रतिभाग करवाने के लिए माइक्रोलेबल का प्लान बनाएं तथा किस तरह के दिव्यांग और  अति वरिष्ठ मतदाता को किस तरह की सहायता किस क्षेत्र में अपेक्षित है इसका पता करते हुए उसी अनुसार उनको वाहन, व्हीलचेयर, डोली और वॉलिंटियर्स उपलब्ध करवायें। साथ ही ऐसे मतदाताओं के मध्य सक्षम एप का भी अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवायें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक के दौरान शिक्षा विभाग को सभी शिक्षकों, नगर निकायों को, सहकारिता, एनआरएलएम, डेयरी विकास, प्रांतीय रक्षक दल, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, उद्योग, पूर्ति विभाग आदि मुख्य-मुख्य विभागों को जहां नियमित और आउटसोर्स कार्मिक अधिक हैं उनको निर्देशित किया कि ऐसे सभी कार्मिकों का मतदान सूची में जनपद में पंजीकरण करवायें, उनको मतदान की शपथ दिलवाएं तथा उनके द्वारा उनके परिजनों और जनमानस को भी मतदान करने को प्रेरित करने के लिए कहें। इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता लोनिवि पी. एस. बृजवाल, अधीक्षण अभियंता पेयजल  मो. मीशम, मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश गौड़, नेहरू युवा केंद्र अधिकारी शैलेश भट्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
  • धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.