बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ प्रतीक जैन ने दिव्यांगजनों के साथ खेला क्रिकेट मैच, मतदान के लिए किया जागरूक

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 29, 2024 12:56 पूर्वाह्न
हरिद्वार : दिव्यांग जनों को शत प्रतिशत मतदान एवं नशे के विरुद्ध प्रोत्साहित करने जागरूकता हेतु आज 28 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद में अपराह्न 2.00 बजे से व्हीलचेयर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। व्हीलचेयर क्रिकेट मैच के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांगजनों को मतदान के लिए जागरूक करने व नशा मुक्त भारत की अभियान कार्यक्रम के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया गया है। वर्तमान समय में स्वीप निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रोल पार्टिसिपेशन हेतु सक्षम एप का निर्माण किया गया है, ताकि समस्त दिव्यांगजन अपने मत का प्रयोग रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कर सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग क्रिकेटरों का जनून बताया है कि आगे बढ़ने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो शारीरिक दिव्यांगता आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा खेल के प्रति रूचि दिखाई गई है, उम्मीद है कि जनपद के सभी दिव्यांग व्यक्ति इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे और मतदान दिवस पर अपने-अपने मताधिकार का भी प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई दिव्यांग व्यक्ति मतदान केन्द्र तक पहुॅचने में असमर्थ है तो वह सक्षम एप के माध्यम से मतदान दिवस पर सहयोग हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।दिव्यांगजनों के उत्साहवर्धन के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिव्यांगजन के साथ क्रिकेट मैच खेला गया तत्पश्चात छात्र प्रतिशत मतदान एवं नशे के विरुद्ध दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित एवं जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान का कार्य संपन्न किया गया।
मैच का आयोजन समाज कल्याण, जिला प्रशासन हरिद्वार के द्वारा किया गया जिसे कीड़ा विभाग द्वारा भी अपना सहयोग प्रदान किया गया, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी द्वारा उपस्थित समस्त खिलाड़ियों का स्वागत किया गया तथा बताया गया कि आज के इस मैच का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया है। मैच के शुरुआत से पूर्व सर्वप्रथम जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर मलेठा द्वारा व्हीलचेयर क्रिकेट मैच की दोनों टीमों टीम स्वालम्बन व टीम सक्षम एवं उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारीगणों को मतदाता की शपथ दिलाई गई व साथ ही भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों हेतु विकसित की सक्षम एप के विषय में भी जानकारी दी गई।
व्हीलचेयर क्रिकेट मैच की शुरुआत खिलाड़ी अनूप कुमार द्वारा टॅास जीत करके की गई, जिसमें टीम सक्षम द्वारा टॉस जीतकर प्रथम बॉलिंग करने का फैसला लिया गया इस प्रकार टीम स्वालंबन द्वारा पहले बल्लेबाजी की गई। टीम स्वालंबन द्वारा टीम सक्षम को 151 रन का लक्ष्य दिया गया। जिसमें  अनिल सिंघानिया द्वारा 103 रन की पारी खेली गई स्वीप आइकॉन रमेश भटेजा द्वारा 1100 रूपये का इनाम अनिल सिंघानिया जी शतकीय पारी के लिए किया गया।
टीम स्वालम्बन ने टीम सक्षम पर 11 रन से जीत हासिल की। टीम स्वालंबन ने 150 रन बनाए वह टीम क्षेत्र में 139 रन की पारी खेली व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में बेस्ट बैट्समैन अनिल सिंघानिया, बेस्ट बॉलर विकास कुमार, बेस्ट फील्डर आलोक कुमार रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा द्वारा विजयता स्वावलंबन टीम को कप्तान मनोज कुमार एवं टीम को जीत की ट्रॉफी दी गई । आज के इस क्रिकेट मैच में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, स्वीप आईकॉन रमेश भटेजा आदि उपस्थि थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
  • धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.