शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवभूमि उद्यमिता योजना : राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 29, 2024 2:44 पूर्वाह्न

कोटद्वार : डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में उत्तराखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी “देवभूमि उद्यमिता योजना” के अंतर्गत आज से आरंभ हुए 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम में प्रथम दिन छात्र-छात्राओं को उद्यमिता एवं स्टार्टअप शुरू कर अपना भविष्य संवारने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए देवभूमि उद्यमिता योजना की सार्थकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना उत्तराखंड राज्य में बेरोजगारी एवं राज्य से हो रहे पलायन को रोकने में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर देवभूमि उद्यमिता केंद्र के महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ० एस० के० गुप्ता ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उद्यमिता विकास कार्यक्रम के औचित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि जब व्यवसायी किसी उद्यम को चलाने के लिए नए तरीकों एवं तकनीकों का प्रयोग करता है तथा जोखिम उठाता है तब इसे उद्यमिता कहते हैं। डॉ गुप्ता ने कहा कि उद्यमिता एवं स्टार्टअप के माध्यम से न केवल उद्यमी का विकास होता है बल्कि उस क्षेत्र की समस्याओं का समाधान भी होता है।

कार्यक्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद से आये डॉ सुमित कुमार ने छात्र-छात्राओं से देवभूमि उद्यमिता योजना से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून से आये डॉ ऋतुराज सिंह पुंडीर ने कार्यक्रम के द्वितीय एवं तृतीय सेशन में उद्यमिता की अवधारणा , महत्व ,उद्यमी बनने के आकर्षण तथा सफल उद्यमी के गुणों पर पीपीटी के माध्यम से अपना प्रस्तुतिकरण दिया। दूसरे रिसोर्स पर्सन डॉ मनीष असवाल ने उद्यमिता विकास कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए देवभूमि उद्यमिता योजना एवं ई डी आई आई के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर सुनीता नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रोफेसर एम डी कुशवाहा , प्रोफेसर आर एस चौहान , प्रोफेसर आदेश कुमार, डॉ अभिषेक गोयल, डॉ प्रवीण जोशी , डॉ डी एस चौहान, डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ सरिता चौहान, डॉ मुकेश रावत आदि प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । देवभूमि उद्यमिता केंद्र की टीम के छात्र सदस्यों अभिषेक नेगी , गौरव सिंह नेगी, पायल, क्षितिज नेगी , बादल चौधरी , दीपक कोटनाला , ध्रुव कुकरेती प्रज्वल बिष्ट, आयुष कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने व्यवस्था बनाने एवं अन्य कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने दी जांच और न्यायिक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी
  • ‎सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने रानीचौरी में आयोजित किसान मेले में किया प्रतिभाग, विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण
  • राज्यपाल से सचिव दीपक कुमार ने की शिष्टाचार भेंट
  • एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने आईएएसओ सम्मेलन में जीते शीर्ष पुरस्कार
  • चमोली की कीवी पहली बार दिल्ली की मंडी में, 200 कुंतल की खेप रवाना
  • ​पौड़ी गढ़वाल : ताराकुंड को मिलेगी नई पहचान, जुड़ेगा तीर्थाटन सर्किट से
  • कोई पात्र मतदाता न छूटे, चमोली में घर-घर होगा सत्यापन
  • पौष्टिक चारे से बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन, 60 पशुपालकों को बांटे बीज
  • हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार; मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
  • नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर उत्तराखंड कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव, 2.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उल्लेख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.